सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   3.22 lakh rupees were snatched in the name of sending abroad.

Mau News: विदेश भेजने के नाम पर 3.22 लाख रुपये हड़पे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
3.22 lakh rupees were snatched in the name of sending abroad.
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के लैरोबेरुआर गांव निवासी मनोज राजभर की शिकायत व कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने बुधवार की रात चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि विदेश भेजने के नाम पर अरविंद यादव ने 3.22 लाख रुपये लिए।
Trending Videos

पांच साल बाद रुपये मांगने पर घर पहुंचकर गाली गलौज की। प्राथमिकी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार तुर्कचारा निवासी अरविंद यादव से वर्ष 2021 में मनोज की मुलाकात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने विदेश में अच्छी कंपनी में नौकरी दिलाने का दावा किया और पासपोर्ट, वीजा बनवाने के लिए रुपये की मांग की। उसके मांगने पर 18 मार्च 2021 से 26 सितंबर 2022 के बीच 22 बार में दो अलग बैंकों और ऑनलाइन 3.22 लाख रुपये अरविंद को दिए।
पांच साल बीत गए, लेकिन न तो पासपोर्ट बनवाया न ही वीजा। 15 नवंबर 2025 को अरविंद यादव तीन अज्ञात लोगों के साथ बाइक से मनोज के घर पहुंचा और एक लाख रुपये अतिरिक्त मांगने लगा।
रुपये देने से इनकार करने पर गाली गलौज किया और धमकी दी। शोर सुनकर ग्रामीण वहां पहुंच गए, जिससे वो भाग गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed