सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Development work will be done in Kurthijafarpur Nagar Panchayat with an expenditure of four crore rupees.

Mau News: चार करोड़ से कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत में होंगे विकास कार्य

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Kurthijafarpur Nagar Panchayat with an expenditure of four crore rupees.
कुर्थीजाफरपुर वार्ड नंबर 11 स्थित सुंदरीकरण के लिए अमृत सरोवर योजना में चयनित पोखरी। संवाद - फोटो : bilawar news
विज्ञापन
पंडित दीन दयाल आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत को शासन की तरफ से चार करोड़ दो लाख, 62 हजार रुपए का आवंटन किया गया है। 15 वार्ड वाले नगर पंचायत में लाइट, सीसी रोड, नाला सही कई अन्य कार्य कराए जाएंगे।
Trending Videos

शास्त्री नगर पंचायत रात में पूरी तरह जगमग रहे इसके लिए भी पूराघाट स्थित तमसा नदी के पुल से लेकर बसारथपुर तक दोनों तरफ रोड लाइट पर तिरंगा लाइट भी लगाया जाएगा। इसी तरह पश्चिमी छोर पर भी कोटवा कोपड़ा, सरवा- चौबेपुर ग्राम सभा की सरहद तक रोड लाइट और तिरंगा लाइट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत के गठन के बाद पहली बार कुर्थीजाफरपुर में चार करोड रुपए आवंटित हुए हैं। नगर पंचायत के अमृत सरोवर का भी सुंदरीकरण किया जाएगा। कुल तीन दर्जन से अधिक विकास के कार्य कराए जाएंगे। बीते पांच जून 2025 को नगर पंचायत की बैठक में होने वाले प्रस्ताव को अब मंजूरी मिली है।
नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर का गठन साल 2019 में किया गया था। साल 2023 में पहली बार नगर पंचायत का चुनाव हुआ था। नगर पंचायत की आबादी तीस हजार से अधिक है, पहली बार होने वाले मतदान में बीस हजार से अधिक मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया था।
चुनाव के बाद से नगर पंंचायत के विकास के लिए नगरवासी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। दो साल से अधिक समय बीतने के बाद नगर पंचायत का अपेक्षित विकास नहीं हुआ था।
पहली बार विकास कार्य के लिए इतना बजट आया है। एक साथ सभी वार्ड में जलनिकासी और सीसीरोड का निर्माण कराया जाएगा। नगर पंचायत के तीन तरफ गांव है। सभी मार्ग से जुड़ाव के लिए मार्ग को सही होगा।
--------------------
वार्ड नंबर 11 के लिए मिले 80 लाख रुपये
नगर पंचायत के सभी 15 वार्ड में सबसे अधिक बजट वार्ड नंबर 11 डा. राजेंद्र नगर के लिए मिला है। वार्ड 11 में विकास कार्य के लिए 80 लाख रुपये आवंटित हुआ है। वार्ड के सभासद चंदन चौबे ने कहा कि वार्ड में होकर कई गांव को जाेड़ने वाली सड़क है, सभी सीसीरोड बनेगी। जलनिकासी के लिए नाला और रोडलाइट पर तिरंगा लगने से रौनक बढ़ जाएगी। अमृत सरोवर के लिए नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने 80 लाख अतिरिक्त धन दिया है, जहां हिंदू समाज के लोग तर्पण सहित कई संस्कार करते है।
--------------------
नगर पंचायत के विकास के लिए पहली बार चार करोड़ दो लाख 62 हजार रुपये का आवंटन हुआ है। इससे सभी 15 वार्ड में रुके विकास कार्य किए जाएंगे। रास्तों का निर्माण, जलनिकासी, गलियों की इंटरलाकिंग और लाइट लगने से दूधिया रौशनी से जगमग रहेगी। -मोहम्मद जफर, चेयरमैन नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed