{"_id":"69859f3ff0d11af4040eea09","slug":"video-lake-surrounding-palace-is-filled-with-stagnant-dirty-water-and-covered-in-algae-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"झील महल सरोवर में सड़ रहा गंदा पानी, लगी काई; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झील महल सरोवर में सड़ रहा गंदा पानी, लगी काई; VIDEO
कलेक्ट्रेट के पास स्थित झील महल सरोवर बदहाल पड़ा हुआ है। सरोवर में गंदा पानी काला पड़कर सड़ रहा है,साथ ही पानी में काई जमी हुई है। नौ महीने पूर्व सरोवर में पत्थर पिचिंग कार्य होने के समय बोट चलाने की बात कही गई थी। लेकिन अभी तक कुछ नही हुआ।
पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर पालिका ने झील महल के सुंदरीकरण का कार्य कराया गया। जिसमें मई 2025 में 17.30 लाख रुपए की लागत से सरोवर के अंदर पत्थर पिचिंग का कार्य कराया गया। जिससे झील महल सरोवर सुरक्षित और सुंदर हो गया। यहां पर स्ट्रीट लाइटें और लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां भी लगाई गई। झील महल सरोवर के लोकार्पण के समय शाम को शहरवासियों के लिए बोट चलाने और स्ट्रीट मार्केट लगाने की बात कही गई। लेकिन सारे दावे कोरे साबित हुए। शहर के मुंशीपुरा निवासी छोटेलाल गांधी ने कहा कि नगर पालिका परिषद से सरोवर में बोट चलाना तो दूर उसमें मौजूद काई की सफाई भी नही हो पा रही है। उन्होंने कहा कि झील महल सरोवर शहर के बीचो बीच मौजूद है। उसमें अगर बोट चलता तो आकर्षण का केंद्र रहता। वहीं समाजसेवी अरविंद मूर्ति ने कहा कि शहरवासियों के लिए शहर में रोज गार्डन को छोड़कर कोई भी घूमने की जगह नही है। ऐसे में झील महल सरोवर पर्यटन के एक अच्छे केंद्र के रुप में स्थापित किया जा सकता है। पहसा निवासी मनोज कुमार ने कहा कि झील महल सरोवर में सरकार का लाखों पैसा लगा हुआ है। लेकिन उससे किसी को कोई लाभ नही है। अगर सरोवर में बोट चलेगी और स्ट्रीट दुकानें लगेंगी तो दुकानदारों और सरकार दोनों को लाभ होगा। सहादतपुरा निवासी अनूप ने कहा कि विभागीय उदासिनता के चलते झील महल भी बदहाल पड़ा हुआ है। लोग यहां पहुंचते हैं। लेकिन उनको केवल काई लगा गंदा पानी देखने को मिलता है।इस संबंध में नगर पालिका के ईओ दिनेश कुमार ने कहा कि शहरवासियों को अच्छा माहौल देने के लिए नगर पालिका में कार्य योजना बनाई गई है। जल्द ही झील महल सरोवर में बोटिंग के साथ -साथ, पास की बची जगह में ओपेन जिम लगाने का भी प्रस्ताव है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।