सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Illegal hoardings hung on tricolor lights

Mau News: तिरंगा लाइटों पर टांग दिए अवैध होर्डिंग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Illegal hoardings hung on tricolor lights
दोहरीघाट नगर पंचायत में तिरंगा लाइट पर टंगा बैनर। संवाद
विज्ञापन
दोहरीघाट नगर पंचायत में लगभग दो करोड़ की लागत से सुंदर बनाने और प्रकाश की व्यवस्था के लिए तिरंगा लाइटों को जगह-जगह पोल पर लगाया गया है, लेकिन तिरंगा लाइट को अवैध रूप से प्रचार का माध्यम बना लिया है।
Trending Videos

नगर पंचायत प्रशासन को लाखों राजस्व की क्षति हो रही है। वहीं होर्डिंग की वजह से जहां कस्बे की सुंदरता खराब हो रही है। वहीं आने वाले समय में तिरंगा लाइटों को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत दोहरीघाट के सरयू पुल से लेकर चौहान चौक, आजमगढ़ मार्ग, सब्जी मंडी, पुलिस बूथ, ब्लॉक मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर तिरंगा लाइट लगाई गई है। बाजार में भी नगर पंचायत की तरफ से पोल पर तिरंगा लाइट लगाई गई है।
कुछ लोगों ने बिना नगर पंचायत की अनुमति के तिरंगा लाइट को बैनरों से पाट दिया है। पोल पर विभिन्न राजनैतिक दलों के समर्थकों के साथ विभिन्न कंपनियों के बैनर लगा दिए है। इससे नगर पंचायत प्रशासन को लाखों के राजस्व की क्षति उठानी पड़ रही है।
ईओ मनोज कुमार ने बताया कि पोलों पर लगे बैनर पोस्टर पूरी तरह से अवैध हैं। इनके खिलाफ जल्द अभियान चलाया जाएगा। बिजली और तिरंगा लाइटों के पोल पर लगे सभी बैनरों को हटवाया जाएगा। बिना इजाजत के बैनर लगाने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed