सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   33097 answer sheets were checked under CCTV camera surveillance.

Mau News: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में जांची गई 33097 उत्तरपुस्तिकाएं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
33097 answer sheets were checked under CCTV camera surveillance.
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य सोमवार को जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से ही मूल्यांकन केंद्रों की ऑनलाइन नजर रखी जा रही थी।
Trending Videos

2194 परीक्षकों के सापेक्ष 1077 परीक्षकों ने 33097 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। अब तक 423371 के सापेक्ष 379987 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने जिले के मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज और डीएवी काॅलेज को इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र और नेहरु इंटर काॅलेज और टाउन इंटर काॅलेज मुहम्मदाबाद गोहना को हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
सोमवार को टाउन इंटर काॅलेज मुहम्मदाबाद गोहना में 777 के सापेक्ष 292 परीक्षकों ने 9801 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। नेहरु इंटर काॅलेज रतनपुरा में 653 के सापेक्ष 426 परीक्षकों ने 10441 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
तालीमुद्दीन इंटर कॉलेेज में 382 परीक्षकों के सापेक्ष 172 परीक्षकों ने 7172 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। डीएवी इंटर कॉलेज में 382 के सापेक्ष 187 परीक्षकों ने 5683 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। अब तक 423371 के सापेक्ष 379987 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed