{"_id":"69cacd3882726e9314079a44","slug":"march-30-was-the-hottest-day-of-the-month-mau-news-c-295-1-svns1028-143121-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: महीने का सबसे गर्म दिन रहा 30 मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: महीने का सबसे गर्म दिन रहा 30 मार्च
विज्ञापन
नगर में तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए दुपट्टे का सहारा लेकर जाती छात्राएं।संवाद
विज्ञापन
जिले में एक सप्ताह के दौरान तापमान लगातार बढ़ने से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। एक सप्ताह में 30 मार्च मार्च महीने का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मार्च माह में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान बढ़ने का क्रम जारी रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को सुबह ही धूप निकल आई।
लगभग 11 बजे के बाद तेज धूप सहन नहीं हो पा रही थी। तेज धूप के कारण दिन में सड़कों पर निकलने वाले लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है।
तापमान पर नजर डालें तो 30 मार्च यानी सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
29 मार्च को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। 28 मार्च को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम बदलाव से लोग पेट दर्द, सिर दर्द, बुखार सहित विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। इस संबंध में जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि गर्मी के मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। घर से बाहर निकलते समय सिर को कपड़े या टोपी से ढकना चाहिए।
Trending Videos