{"_id":"69cacade7a83ef047d0ffdc5","slug":"10000-electricity-consumers-lost-their-electricity-in-a-week-due-to-negative-balance-mau-news-c-295-1-svns1028-143113-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: निगेटिव बैलेंस से 10 हजार विद्युत उपभोक्ताओं की एक सप्ताह में कटी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: निगेटिव बैलेंस से 10 हजार विद्युत उपभोक्ताओं की एक सप्ताह में कटी बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड प्रणाली में बदले जाने के बाद यह उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। बीते दस दिन से कम समय में ही 10 हजार विद्युत उपभोक्ताओं का निगेटिव बैलेंस आने के चलते बिजली गुल हो गई।
उधर, बिजली बिल जमा करने के छह से 10 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही है, जबकि बिजली बिल जमा करने के 30 मिनट बाद ही विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रावधान है। तकनीकी खामियों और सूचना के अभाव में लोग गर्मी और उमस में जीवन यापन करने को बाध्य हो रहे हैं।
जिले में 4 लाख 2 हजार 506 विद्युत उपभोक्ता हैं। विद्युत निगम की तरफ से 1.10 लाख विद्युत उपभोक्ताओं के पुराने मीटर को बदलकर स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है। वर्ष 2027 तक सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड प्रणाली में बदले जाने के बाद उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। 10 हजार उपभोक्ताओं का निगेटिव बैलेंस आने के चलते कनेक्शन कट गया।
उपभोक्ताओं की मानें तो मैसेज में आए बैलेंस के अनुसार बिजली बिल के बकाया की पूरी धनराशि जमा कर देने के बाद भी आपूर्ति 10 घंटे तक बहाल नहीं हो पा रही है। बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
परेशान उपभोक्ता संबंधित विद्युत उपकेंद्र पहुंच रहे हैं, लेकिन तकनीकी खामी की बात कहकर अधिकारी और बिजलीकर्मी लौटा दे रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को गर्मी और उमस के बीच जीवन यापन करना पड़ रहा है। अधिकारियों की मानें तो बैलेंस निगेटिव नहीं रहना चाहिए।
इस संबंध में नगर क्षेत्र के रविंद्र यादव, संजीव कुमार, महेंद्र सिंह, जयनारायण प्रसाद का कहना है कि मोबाइल में आए मैसेज के अनुसार बिजली बिल जमा करने के बाद भी कनेक्शन कट जा रहा है। विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
00000000000
बिल जमा करने के बाद भी नहीं आ रही बिजली
चिरैयाकोट। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का बिजली बिल के बकाया की पूरी धनराशि जमा कर देने के बाद भी उनकी बिजली की आपूर्ति कई घंटों तक बहाल नहीं हो पा रही है, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं के अनुसार स्मार्ट मीटर ऐप पर बकाया बैलेंस शून्य दिखा रहा है, इसके बाद भी 12 घंटे से कनेक्शन डिस्कनेक्ट है। उपभोक्ताओं ने स्थानीय 33/11 विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इस बाबत एसडीओ उमेशचंद का कहना है कि तकनीकी खामी के चलते समस्या आ रही है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
समय से अपने बकाया पैसे की पूरी धनराशि जमा कर दी है। स्मार्ट मीटर ऐप पर बकाया बैलेंस शून्य दिखा रहा है, बावजूद इसके विद्युत कनेक्शन कट गया है। छह घंटे बीत गए, अब तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। -महेश गुप्ता, विद्युत उपभोक्ता
बकाया बिजली बिल पर विद्युत कनेक्शन कट गया है। मोबाइल में आए बैलेंस के मुताबिक बिजली बिल जमा कर दिया, लेकिन सात घंटे बीत जाने के बाद भी कनेक्शन चालू नहीं किया जा सका है। -जयप्रकाश, विद्युत उपभोक्ता
बिना सूचना के बिजली कनेक्शन डिस्कनेक्ट हो जा रहा है। ऐप पर आए बैलेंस के अनुसार बिजली बिल जमा करने के नौ घंटे बाद भी कनेक्शन बहाल नहीं हो पा रहा है। -सुनील गुप्ता, उपभोक्ता
निगेटिव बैलेंस के चलते स्मार्ट मीटर से कनेक्शन डिस्कनेक्ट हो गया। बैलेंस के अनुसार बिल जमा कर दिया, लेकिन मीटर चालू नहीं हो पा रहा है। विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। बिजलीकर्मी टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराने की बात कहकर लौटा देते हैं। - राजीव कुमार,
जिले में 1.10 लाख स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है। बैलेंस निगेटिव होने पर स्वत: ही कनेक्शन डिस्कनेक्ट हो जाता है। बिजली बिल जमा करने के 30 मिनट बाद ही कनेक्शन जुड़ जाता है। उपभोक्ता निगेटिव बैलेंस न रखें। -मागेंद्र कुमार, अधीक्षण अभियंता
Trending Videos