{"_id":"69cacc24fc3402a29c0d453c","slug":"sushma-yadav-secured-13th-rank-in-up-pcs-in-her-fifth-attempt-will-become-sdm-mau-news-c-295-1-svns1028-143145-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सुषमा यादव ने पांचवें प्रयास में यूपी पीसीएस में पाई 13वीं रैंक, बनेंगी एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सुषमा यादव ने पांचवें प्रयास में यूपी पीसीएस में पाई 13वीं रैंक, बनेंगी एसडीएम
विज्ञापन
यूपी पीसीएस में चयनित सुषमा यादव।
विज्ञापन
कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के इंदारा गांव निवासी पूर्व विधायक स्व. कपिलदेव यादव की पौत्रवधु सुषमा यादव ने पांचवें प्रयास में यूपी पीसीएस में 13वीं रैंक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। वह एसडीएम बनेंगी।
सुषमा के परिवार की पृष्ठभूमि राजनीति से जुड़ी रही है, लेकिन उन्होंने राजनीति से हटकर एक अधिकारी बनने का सपना देखा। सुषमा यादव ने बताया कि पढ़ाई के दिनों में आयोजित एक कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी आए थे। उनसे प्रभावित होकर उन्होंने पीसीएस अधिकारी बनने का संकल्प लिया।
लॉकडाउन के दौरान उन्हें पढ़ाई के लिए अच्छा समय मिल गया। उसी दौरान सीनियर की सहायता से पढ़ाई शुरू की और एसडीएम बनने का सपना देखा। परिवार राजनीति से जुड़ा होने के बावजूद उनका सपना स्वयं के दम पर कुछ करने का था।
उन्होंने घर पर ही सेल्फ स्टडी की। लगातार चार बार की असफलता के बावजूद निराश नहीं हुईं। पांचवें प्रयास में यूपी पीसीएस में 13वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की।
सुषमा यादव की शादी पूर्व विधायक स्वर्गीय कपिलदेव यादव के पौत्र पंकज यादव से वर्ष 2022 में हुई थी। उनके पति पंकज यादव कॉलेज संचालक हैं। सुषमा यादव ने वर्ष 2018 में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद एमएससी और एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वर्ष 2021 से यूपी पीसीएस की तैयारी में जुट गईं।
सुषमा यादव का कहना है कि परिवार के सहयोग से ही उनका सपना पूरा हुआ है। वह अपने पति, सास-ससुर और सात माह के बच्चे के साथ यूपी पीसीएस की तैयारी करती रहीं।
Trending Videos