सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   91 complaints came to Sadar Tehsil, 58 related to revenue, only 4 were resolved

Mau News: सदर तहसील में आईं 91 शिकायतें, 58 राजस्व से जुड़ी, 4 का ही हुआ समाधान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
91 complaints came to Sadar Tehsil, 58 related to revenue, only 4 were resolved
संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुनते जिलाधिकारी एसपी और अन्य अधिकारी
विज्ञापन
जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के क्रम में जिले के सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 299 मामले आए। इस मौके पर 19 मामलाें का ही निस्तारण किया जा सका।
Trending Videos

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 91 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें 58 राजस्व विभाग, 11 पुलिस विभाग, 8 ग्राम विकास विभाग सहित अन्य विभागों की शिकायतें थी। जनसुनवाई के दौरान चार शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा तीन शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमों का गठन कर मौके पर भेजा गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता में शामिल है। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुहम्मदाबाद गोहना : अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न विभागों से आए 95 प्रार्थना पत्रों में से पांच मामले का निस्तारण किया जा सका। मोहिउद्दीनपुर निवासी राजपत ने बताया कि कोटेदार राशन नहीं दे रहा है। चकभदवा निवासी रामदरश ने बताया कि अवैध निर्माण को रोकने की शिकायत की। इस मौके पर उप जिलाधिकारी अभिषेक गोस्वामी, तहसीलदार, अनीस सिंह, नायब तहसीलदार गौरव शाह आदि शामिल थे।
मधुबन : स्थानीय तहसील सभागार में एसडीएम राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता मेें संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 73 मामले आए।
अधिकतर शिकायत अतिक्रमण और भूमि विवाद से संबंधित रहीं। मौके पर 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया जा सका। मित्तनपुर गांव के 10 से अधिक ग्रामीण नवीन परती की भूमि पर अवैध कब्ज़ा की शिकायत लेकर पहुंचे।
घोसी : जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए घोसी तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर 40 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 मामलों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका।
शिकायतों में राजस्व विभाग की 29, पुलिस विभाग की 2, विकास विभाग की 4, विद्युत विभाग की 1, पूर्ति विभाग की 1, नगर पंचायत से संबंधित एक मामले आए।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह, नगर पंचायत घोसी के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed