सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Election Commission become Dhritarashtra said Rajiv Rai SIR complaints added BJP is Duryodhana

UP: 'चुनाव आयोग बन गया है धृतराष्ट्र', SIR की शिकायतों पर बोले राजीव राय; कहा- भाजपा है दुर्योधन

अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 08 Feb 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Mau News: सपा सांसद राजीव राय ने कार्यकर्ताओं के साथ मासिक बैठक की। उन्होंने कहा कि एसआईआर में शिकायत मिलने के बाद भी भाजपा सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। चुनाव आयोग की भूमिका भी संदिग्ध ही दिख रही है।

Election Commission become Dhritarashtra said Rajiv Rai SIR complaints added BJP is Duryodhana
सपा की मासिक बैठक को संबोधित करते राजीव राय। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: घोसी सांसद राजीव राय लोकसभा के बजट सत्र में हिस्सा लेने के बाद रविवार को जिले में पहुंचे। यहां मीडिया से वार्ता करते हुए सांसद राजीव राय ने आरोप लगाया कि जबरदस्ती फॉर्म 7 भरवाए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार उस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।

Trending Videos


बोले कि मैं समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहता हूं, क्योंकि एक-एक बूथ पर उनके संघर्ष का ही परिणाम है जो भाजपा सरकार को एसआईआर की समय सीमा बढ़ाने हेतु बाध्य होना पड़ा। शिकायतों के बाद कोई कार्रवाई न होना यह चुनाव आयोग और सरकार की धृतराष्ट्र व दुर्योधन की जो जोड़ी को साबित करती है। यह जोड़ी द्वारा लोकतंत्र का लगातार चीर हरण किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घोसी सांसद राजीव राय ने कहा किसी भी लोकसभा में अगर किसी मतदाता के मत का चीर हरण करने का प्रयास किया गया तो उसमें संलिप्त किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं उन्होंने अमेरिका द्वारा भारत पर 18 परसेंट टैरिफ लगाए जाने के सवाल पर घोसी सांसद ने कहा यह देश के किसानों के साथ छल है, पता नहीं अमेरिका के सामने भारत सरकार की कौन सी नस दबी हुई है। जिसके चलते सरकार, अमेरिका के सामने घुटनों के बल खड़ी है। 

चुनाव आयोग पर तंज

इसी क्रम में जब उनसे बाहरी बनाम भीतरी के मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर अपना पक्ष रखते हुए घोसी सांसद राजीव राय ने कहा- मैं ऐसे किसी बहस का हिस्सा नहीं बनना चाहता, जिससे घोसी लोकसभा के विकास तथा यहां की भलाई के मुद्दों से लोगों का ध्यान भटके। 

मैंने आज तक किसी पर भी व्यक्तिगत रूप से नकारात्मक टिप्पणी नहीं किया है। मैं व्यक्तिगत बात विवाद में नहीं पड़ता। इसी क्रम में उन्होंने मऊ में विकास के श्रेय के मुद्दे पर कहा जो भी विकास कार्य करे, सबका अभिनंदन होना चाहिए और यह जनपद के लिए अच्छी बात है। 

विकास कार्यों पर भी उठाया सवाल

विकास कोई भी करे, किसी भी सरकार में हो, उसका स्वागत होना चाहिए। चाहे वह विकास वर्तमान सरकार में माननीय मंत्री जी द्वारा हो या किसी अन्य द्वारा, मैं सबको साधुवाद देता हूं, और उनके द्वारा किए गए कार्यों को नकारता नहीं हूं। लेकिन मुझे एक बात से आपत्ति है, जब यह कहा जाता है कि वर्ष 1999 से पहले जनपद में विकास ही नहीं हुआ तो यह बात ठीक नहीं है। 

समाजवादी पार्टी की सरकार में बिना किसी पद पर रहे भी मैंने आजमगढ़-मऊ सड़क को फोरलेन में तब्दील करवाया, महिला अस्पताल में 100 बेड का बनवाया, मऊ में अंडरलाइन केबलिंग का काम शुरू कराया गया। सभी विधानसभा में सीएचसी की बिल्डिंगें आज भी उसकी गवाही देती हैं। मधुबन बेल्थरा रोड, चिरैयाकोट से बेल्थरा रोड बनवाने का काम किया था। कुल छोटी बड़ी लगभग 75 सड़कों का निर्माण, शहर में ढेकुलिया पुल समेत 5 अन्य ग्रामीण पुल का निर्माण कराया। इसलिए मैं व्यक्तिगत वाद-विवाद से दूर रहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed