UP: 'जिस बेटे के सरकारी नौकरी पाने...', परिवार परामर्श में आई भावुक करने देने वाली शिकायत; टीम ने किया ये काम
Mau News: यूपी के मऊ जिले में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में कई शिकायतें आईं। सुनने के बाद अफसरों ने परिवार को समझाया भी और कई मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए।
विस्तार
UP News: मेरे तीन बेटे, इसमें दो बेरोजगार, एक ने जैसे सरकारी नौकरी पाया तो मैं खुशी से समाया नहीं था। लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन तक टिक नहीं सकी मेरा बेटा जो मेरी हर बात को पत्थर की लकीर समझता तो वो अब अपनी पत्नी के अनुसार चलता है।
यह गुहार लगाते हुए परिवार परामर्श की बैठक में एक बुजुर्ग ने कही। आगे कहा कि पहले बेटे ने बीवी को प्रयागराज में साथ रखने को लेकर बवाल किया और अब घर में ही अलग रहकर इसकी पत्नी मेरे साथ जबान लड़ाती है तथा सास को गंदी गाली देती है।
इससे पहले वृद्ध की बहु ने अपने सास-ससुर के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाया था। जहां रविवार को सदस्यों के सामने बुजुर्ग ने दूसरा सच सामने लाया। ब्यूरो ने महिला को सख्त निर्देश दिया के आज के बाद कोई बवाल घर में न हो, साथ ही बुर्जुग को भी समझाया।
सुनी शिकायत
इसी तरह एक मामला में महज एक साल पहले प्रेम प्रसंग के बाद शादी करने वाले जोड़ों के एक दूसरे से अलग रहने की पेशकश रखी।महिला ने पति पर पहले जैसे व्यवहार न रखने का आरोप लगाया तो युवक ने महिला को सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताने का आरोप लगाया। इससे पहले सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चली इस बैठक में 41 मामलो का निस्तारण किया गया।
इसमें चार दंपतियों ने आपसी गिले शिकवे को भुलाकर साथ रहने को तैयार हुए। जबकि दो मामलों में। प्राथमिकी दर्ज करने निर्णय लिया गया। वहीं पांच मामले को बंद कर 31 मामलों में 22 फरवरी का डेट दिया गया। बैठक में पदाधिकारी अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, शाहिद पैरिस, मौलवी अरशद के साथ महिला उप निरीक्षक समरजीत यादव, आरक्षी पूनम पाल शामिल रही।