{"_id":"69a9dad1bb17f92a2900e0d7","slug":"a-dispute-stemmed-from-a-riot-turning-the-village-into-a-police-camp-mau-news-c-295-1-mau1002-141857-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दंगल से उपजे विवाद में मारपीट, पुलिस छावनी में तब्दील रहा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दंगल से उपजे विवाद में मारपीट, पुलिस छावनी में तब्दील रहा गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में पुराने मामले को लेकर दो पक्षों के लोगों के बीच मारपीट हो गई। तनाव बढ़ने पर गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। ग्रामीण अपने घरों में कैद रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच लोगों ने होली खेली।
घटना तीन मार्च की शाम की है। पुलिस ने दोनों पक्षों से 10 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी के अनुसार जाहिदा का आरोप है कि एक मार्च को गांव में दंगल आयोजित था। उसी में गांव के कुछ लोगों से मेरे बेटे मेराज और अलीशान की कहासुनी हो गई थी।
स्थानीय लोगों के बीच बचाव पर मामला शांत हुआ था। उसी बात को लेकर 3 मार्च की शाम करीब चार बजे गांव स्थित पानी टंकी के पास गांव निवासी अंकित, गोलू, नरेश कुमार, विरेंद्र कुमार और रोहित कुमार ने दोनों बेटों को गाली देते हुए लाठी डंडा और कड़ा से मार पीट कर घायल कर दिए।
दोनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। दूसरे पक्ष के विरेंद्र का आरोप है कि गांव निवासी अलीशान, मेराज, कैफ खान, लारेब और सैफ 3 मार्च की शाम चार बजे पानी की टंकी के पास उन्हें गाली देने लगे। मना करने पर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।
बचाने आए नरेश कुमार और रोहित को भी मारपीट कर घायल कर दिए। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर दो समुदाय के लोगों में मारपीट हो गई थी। त्योहार पर सुरक्षा को देखते हुए गांव में 24 घंटे तक पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। दोनों पक्षों से 10 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos