सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A mother of two had gone to the police station with her lover; her body was found in a field 24 hours later.

Mau News: प्रेमी के साथ कोतवाली पहुंची थी दो बच्चों की मां, 24 घंटे बाद खेत में मिला शव

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
A mother of two had gone to the police station with her lover; her body was found in a field 24 hours later.
घोसी क्षेत्र के सरहरा जमीन सरहरा में महिला की मौत के बाद जांच करती पुलिस और जुटी भीड़। संवाद - फोटो : परिणाम आने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं।
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के सरहरा जमीन सरहरा गांव के सिवान में बृहस्पतिवार की शाम चार बजे मीरा चौहान (28) का शव मिला। वह बुधवार की शाम प्रेमी देवर के साथ रहने की जिद में कोतवाली पहुंची थी।
Trending Videos

परिजनों के समझाने के बाद भी दोनों नहीं माने और वहां से एक साथ चले गए थे। इसके बाद दोनों लापता हो गए थे। पुलिस पति और प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महिला ने प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बीजपुरा के खदरा गांव निवासी मीरा चौहान का चचेरे देवर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने बताया कि मीरा कई बार प्रेमी के साथ जा चुकी थी।
बुधवार की शाम दोनों घोसी कोतवाली पहुंचे और एक-दूसरे के साथ रहने की जिद करने लगे। परिजनों के समझाने के बाद भी नहीं माने और दोनों साथ में कहीं चले गए।
बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे बगल के गांव सरहरा जमीन सरहरा के सिवान में घर से एक किमी दूर संदिग्ध परिस्थितियों में मीरा का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। मौके पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल भेजवा दिया।
मीरा का एक बेटा 3 वर्ष और बेटी 4 वर्ष है। मां का शव देख बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि पति अखिलेश चौहान ने तहरीर दी है।
मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed