सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fight over road dispute, FIR against three

Mau News: रास्ते के विवाद में मारपीट, तीन पर प्राथमिकी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Fight over road dispute, FIR against three
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के बंधनपुर गांव निवासी सीमा देवी की तहरीर पर मारपीट के मामले में पुलिस ने बुधवार की शाम तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

प्राथमिकी के अनुसार, सीमा देवी ने अपनी भूमिधरी की जमीन में आने-जाने के लिए व्यक्तिगत रास्ता बनवाया था। बीते 24 अप्रैल की सुबह 7:30 बजे गांव निवासी अजीत, रंजीत और अरविंद ट्रैक्टर से रास्ता जोतने लगे, जिससे वहां गड्ढा बन गया। विरोध करने पर तीनों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट की।
बचाने आए पति विनोद तिवारी और देवर श्याम तिवारी को भी तीनों ने पीटकर घायल कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed