{"_id":"69f3ababaa15bbe33b0ddf9d","slug":"the-maximum-temperature-dropped-by-five-degrees-and-the-storm-and-rain-affected-vegetable-cultivation-mau-news-c-295-1-mau1025-144756-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट, आंधी-बारिश से सब्जी की खेती पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट, आंधी-बारिश से सब्जी की खेती पर असर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बुधवार की शाम अचानक मौसम में बदलाव के बाद तेज धूल भरी आंधी और झमाझम बारिश ने सब्जी की खेती और ईंट भठ्ठों के कारोबार को प्रभावित किया। करीब 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती हवाओं से आम की फसल पर भी असर पड़ सकता है।
बिजली के पोल टूटने से कई क्षेत्रों में पूरी रात बिजली गुल रही। बारिश के कारण जिले के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
बृहस्पतिवार को भी आसमान में बादल छाए रहे और लगभग 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। ईंट भठ्ठा संचालक और जिलाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने बताया कि मार्च माह से अब तक छह बार असमय बारिश हो चुकी है।
कच्ची ईंटें खराब होने से काफी नुकसान हुआ है। कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के प्रभारी एवं वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार सिंह ने कहा कि तेज हवा से आम की फसल और सब्जी उत्पादन पर असर पड़ेगा।
18 घंटे बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति
मुहम्मदाबाद गोहना। तेज आंधी के कारण कस्बा पूरी रात अंधेरे में रहा। बिजली आपूर्ति 18 घंटे बाद बृहस्पतिवार को दोपहर 11:30 बजे बहाल हुई। तेज हवा से पेड़-पौधों, छप्परों और कटरैन आदि को नुकसान पहुंचा। कई जगह पोल टूटने और हाई टेंशन तारों के आपस में टकराने के कारण रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली न रहने से कोतवाली परिसर, उपजिलाधिकारी आवास परिसर, रेलवे स्टेशन, रोडवेज, खंड विकास परिसर, पशु अस्पताल सहित अन्य कॉलोनियों में लोगों को परेशानी हुई। कई गांवों में भी रातभर बिजली नहीं थी।
दीवार गिरने से युवक-युवती घायल
ग्राम भेड़ियाधर और मड़ैया में अलग-अलग स्थानों पर बिजली के खंभे गिरने और छप्पर की दीवार गिरने से प्रियंसी (18) पुत्री दलजीत यादव और शैलेष शर्मा (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। शैलेष का एक पैर टूट गया।
रामपुर बेलौली। तेज हवा और झमाझम बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोगों को मोबाइल चार्जिंग के लिए भटकना पड़ा। विद्युत उपकेंद्र बेलौली के जेईई अजित श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ गांवों में आपूर्ति बहाल हो गई है, लेकिन कई जगह पेड़ गिरने और पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण बिजली बाधित है।
अरैला गांव में विनोद यादव की बोलेरो पर पीपल का विशाल पेड़ गिर गया। गाड़ी में कोई नुकसान हुआ, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं मालव गांव में तेज तूफान से झोपड़ी टूट गई और सद्धोपुर पंचायत भवन के पास जामुन के पेड़ की डाल टूट गई। देवसीपुर में सुभावती और गंगा राजभर के टिनशेड उखड़ गए। बुल्लू राजभर के घर पर बबुल का पेड़ गिरने से मार्ग तीन घंटे तक बाधित रहा।
कटघरा-शंकर के रौजा विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में सात विद्युत पोल टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। अवर अभियंता अर्जुन कुशवाहा और उनकी टीम ने मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी। संवाद
Trending Videos