{"_id":"697f964c51a6f44fa307398e","slug":"a-pickup-collided-with-an-accident-hit-truck-parked-for-six-days-killing-the-driver-and-a-cow-mau-news-c-295-1-mau1002-140209-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: छह दिन से खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में टकराई पिकअप, चालक और गाय की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: छह दिन से खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में टकराई पिकअप, चालक और गाय की मौत
विज्ञापन
दोहरीघाट में अहिरानी कट के पास खड़े ट्रक में टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप।संवाद
विज्ञापन
दोहरीघाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहिरानी गांव के पास फोरलेन पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक ट्रक में पीछे से पिकअप जा घुसी। इसमें चालक आशुतोष यादव (24) और पिकअप पर लदी गाय की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल भेजवाया। गाय को फोरलेन के किनारे जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर दफन करा दिया। हादसे के बाद ट्रक को घटनास्थल से दूर जंक्शन के पास खड़ा करा दिया गया।
बलिया जनपद के सुखपुरा थाना क्षेत्र के कसौटी गांव निवासी आशुतोष यादव ने दो दिन पहले ही नई पिकअप खरीदी थी। रविवार को वे दोहरीघाट के किसी गांव से गाय खरीदकर घर लौट रहे थे। तभी सुबह घना कोहरा होने से अहिरानी गांव के पास फोरलेन पर दृश्यता पांच मीटर से भी कम होने की वजह से एक सप्ताह पहले दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में पिछे से घुस गया। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पिकअप की केबिन काटकर आशुतोष को बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मोबाइल में मिले नंबर के आधार पर परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि टक्कर के बाद मौके पर ही युवक की मौत हो गई थी। इस संबंध में अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
ग्रामीणों ने बताया कि फोरलेन पर कट के पास रोज शाम होते ही ट्रकों की कतार लग जाती है। बीते एक साल में इस स्थान पर 12 से अधिक दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान चली गई है। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फोरलेन पर खड़े वाहनों का चालान किया था, फिर स्थित पहले जैसी हो गई है। शासन के आदेश के बावजूद हाईवे पर भारी वाहनों को खड़ा किया जा रहा है।
फोरलेन पर पहले भी हुई है दुर्घटनाएं
घने कोहरे में कुछ दिखाई नहीं देने से 17 दिसंबर 2025 की सुबह कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज गांव के पास ट्रक ने फोरलेन किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी थी। इसमें रामबचन यादव (40) की मौत हो गई थी। वहां से दो किमी दूर पांच घंटे पहले रेवरीडीह गांव के पास फोरलेन के निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास ट्रेलर की दूसरे ट्रेलर में टक्कर होने से बिहार के गोपालगंज निवासी भुनेश गुप्ता (45) की मौत हो गई थी। उसी दिन शाम आठ बजे सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बदुआगोदाम के पास फोरलेन पर खड़े डंपर में बाइक टकरा गई थी। इसमें गुलशन यादव (23) और जितेंद्र राजभर (32) की मौत हो गई थी।
Trending Videos