सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Emergency and trauma care capacity of three hospitals will be increased.

Mau News: तीन अस्पतालों की इमरजेंसी और ट्राॅमा केयर की बढ़ेेगी क्षमता

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Emergency and trauma care capacity of three hospitals will be increased.
विज्ञापन
मऊ। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में आम बजट पेश किया। इस बजट में मऊ जिले में किसी प्रोजेक्ट की सौगात न मिलने से लोग मायूस दिखे। बजट एक्सपर्ट ने इसे समावेशी और लांग टर्म बजट बताया है। आधारभूत ढांचे में निवेश होने से जिले के विकास को रफ्तार मिलेगी। हालांकि बजट के अनुसार जिले के 100 बेड के तीन सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी और ट्राॅमा केयर की 50 प्रतिशत क्षमता बढ़ेगी। वहीं 17 जरुरी कैंसर की दवाओं पर लगने वाली बेसिक कस्टम ड्यूटी को पूरी तरह से हटा दिया गया है। इससे लगभग पांच हजार कैंसर मरीजों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा सात अन्य दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर भी इंपोर्ट ड्यूटी में छूट दी गई है। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, 100 बेड अस्पताल में इमरजेंसी के अलावा ट्रामा केयर की 50 प्रतिशत क्षमता बढ़ेगी। अद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए 10 हजार करोड़ की एसएमई विकास निधि का प्रस्ताव है। एसएमई सेक्टर में कई घोषणाओं से उद्यमियों में उत्साह है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed