सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A truck was stranded on the Tamsa bridge for seven hours after a broken shaft caused a traffic jam.

Mau News: साफ्ट टूटने से सात घंटे तमसा पुल पर खड़ा रहा ट्रक, लगा जाम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
A truck was stranded on the Tamsa bridge for seven hours after a broken shaft caused a traffic jam.
मुहम्मदाबाद गोहना- घोसी मार्ग पर तमसा नदी पुल के पास बीच सड़क पर बंद पड़ा ट्रक।संवाद
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना घोसी मार्ग तमसा नदी पुल के पास सोमवार की रात गढ्ढे में ट्रक का सॉफ्ट टूट कर डीजल टैंक से टकरा गया, जिससे ट्रक बीच रास्ते में खड़ा हो गया और जाम लग गया।
Trending Videos


जौनपुर से एक ट्रक सीमेंट का कटरैन लेकर जिले के दुबारी बाजार जा रहा था। तीन बजे भोर में ट्रक चालक जैसे ही मुहम्मदाबाद गोहना से घोसी मार्ग तमसा नदी पुल के पास पहुंचा की पुल पर बने अप्रोच के पास गड्ढे में ट्रक का सॉफ्ट टूटकर डीजल टैंक से टकरा गया, जिससे डीजल टैंक फट गया और उसमें भरा डीजल गिरने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक मौके पर ही खड़ा हो गया। बीच सड़क पर ट्रक खराब होने के कारण यातायात बाधित होने लगा। किसी तरह से चार पहिया वाहन दो पहिया वाहन साइकिल आदि सवार लोगों में आते जाते रहे।
तीन बजे भोर से सड़क पर बंद पड़ा ट्रक खड़ा रहा सुबह करीब 11 बजे सही होने के बाद रवाना हुआ। इस बाबत खुटहन गांव निवासी ट्रक चालक रामफेर यादव ने बताया कि जौनपुर से सीमेंट का कटरैन लेकर रात में लगभग 12 बजे निकले जैसे ही ट्रक पुल पर चढ़ा पुल में गड्ढा होने के कारण ट्रक जंप लिया।
सही होने के बाद उसे ट्रक को हटाया गया है। बताया कि हमेशा ट्रक लेकर समान मधुबन दुबारी घोसी आदि जगह पर आते जाते हैं, सड़क में इतने गड्ढे हो गए हैं आवागमन बाधित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed