{"_id":"69f3aa8cea09af226b0ba367","slug":"a-young-man-on-his-way-to-get-his-bike-serviced-died-after-being-hit-by-an-e-rickshaw-his-friend-injured-mau-news-c-295-1-mau1002-144769-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक की सर्विसिंग कराने जा रहे युवक की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक की सर्विसिंग कराने जा रहे युवक की मौत, दोस्त घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर गांव के पास, गाजीपुर-मऊ बार्डर पर बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे बेकाबू ई-रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में अनुराग तिवारी (25) की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा दोस्त साहिल पटेल (26) गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पाकर सरायलखंसी थाना की पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोपहर तक यह स्पष्ट हुआ कि दुर्घटना गाजीपुर जिले की सीमा में हुई थी। कासिमाबाद थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेजा।
गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के देवली गांव निवासी अनुराग तिवारी अपनी बाइक की सर्विसिंग कराने दोस्त के साथ मऊ आ रहे थे। रास्ते में ई-रिक्शा से टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
अनुराग की शादी 10 माह पहले हुई थी, उनकी पत्नी चार माह की गर्भवती हैं। पूरा परिवार घर में नए मेहमान के आने की खुशियों में था, लेकिन इस दुर्घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।
अनुराग दो भाइयों में छोटे थे। उन्होंने आईटीआई किया और कुछ समय तक प्राइवेट कंपनी में नौकरी की। अब कुछ माह से घर पर ही थे। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि नजदीक होने के कारण सरवां पुलिस चौकी की टीम ने तत्काल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
वहां डॉक्टरों ने अनुराग तिवारी को मृत घोषित कर दिया। बाद में यह पता चला कि घटनास्थल गाजीपुर जिले में है, इसलिए शव को पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेजा गया।
Trending Videos