सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Accident in Mau two people died father injured while returning home after getting his daughter documents

UP Accident: मऊ में हादसे...दो लोगों की मौत, लड़की का कागजात बनवा घर जा रहा पिता घायल; हालत गंभीर

अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 01 Feb 2026 12:20 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Accident Today: मऊ जिले में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वहीं, लड़की का कागजात बनवा कर घर जा रहा पिता हादसे का शिकार हो गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।

Accident in Mau two people died father injured while returning home after getting his daughter documents
युवक की माैत के बाद घटनास्थल पर भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

UP News: जनपद के दो थाना क्षेत्र में बीती रात दो दुर्घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि लड़की का कागजात बनवाकर घर जा रहे पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। पहली घटना में शनिवार की देर शाम को  नगर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा ओवरब्रिज से सौ मीटर दक्षित तरफ ट्रेन की चपेट में आने से मोहम्मद सलीम (18) पुत्र इरशाद अहमद निवासी मुंशीपुरा मखनवा नगर कोतवाली शनिवार की रात लगभग आठ बजे रेल की पटरी पर कर रहा था। 

Trending Videos


इस दौरान वाराणसी की तरफ से आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर भी उसकी दर्दनाक मौत हो गई। दूसरी घटना में नगर के भुजौटी के पास शनिवार की देर रात लगभग 8:30 बजे साइकिल और बाइक की टक्कर में हरेंद्र (50) निवासी जमीन धनी थाना कोपागंज गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हरेंद्र अपनी लड़की का कुछ कागजात बनवाने के लिए घर से गया था। अभी वह अपनी साइकिल से भुजौटी के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहा है बाइक सवार में उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। 

जमीन पर तड़प रहा घायल को राहगीर दीपक कुमार तिवारी ने घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की जेब से मिले दस्तावेज के आधार पर उसकी पहचान की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल के परिजनों को सूचना दिया। देर रात हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

शराब की दुकान से कुछ दूरी पर अचेत अधेड़ की मौत
मऊ के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया शराब की दुकान से 200 मीटर पश्चिम एक व्यक्ति  गिट्टी पर अचेत अवस्था में पाया गया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक मनोज चौहान (45) पुत्र पराग चौहान निवासी बनौरा थाना दक्षिण टोला शुक्रवार की  से रात अचेत अवस्था में  पड़ा था। उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में लाया गया, जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ प्रदीप यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा कर स्थानीय पुलिस को सूचना भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed