{"_id":"697e4da32d68308ea406cee4","slug":"railway-station-to-be-built-in-mau-on-sahajanwan-dohrighat-railway-line-place-marked-mau-news-c-295-1-mau1002-140147-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सहजनवां-दोहरीघाट रेलमार्ग पर मऊ में बनेगा रेलवे स्टेशन, जगह चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सहजनवां-दोहरीघाट रेलमार्ग पर मऊ में बनेगा रेलवे स्टेशन, जगह चिह्नित
विज्ञापन
सरयू नदी जहां बनेगा रेलवे ओवरब्रिज
विज्ञापन
गोरखपुर को सीधे मऊ से जोड़ने के लिए बन रही सहनजवा-दोहरीघाट नई रेल लाइन पर मऊ जिले में एक नया रेलवे स्टेशन बनेंगा। पहले चरण में गोरखपुर में पड़ने वाले आठ रेलवे स्टेशनों के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।
दूसरे और तीसरे चरण में बचे हुए स्टेशनों का निर्माण होगा। न्यू दोहरीघाट रेलवे स्टेशन के लिए बुढ़ावल गांव में रेलवे ने जमीन प्रस्तावित किया है।
इसी तरह पिपरौली स्टेशन के लिए सहजनां में, खजनी स्टेशन छताई में, उनवल स्टेशन बढ़नी में, बैदौली बाबू स्टेशन बैदौली बाबू में, बांसगांव स्टेशन मंझगांवा में, ऊरुवा बाजार स्टेशन गौरखास में, बनवारपार स्टेशन बाथखुर्द में, गोला बाजार स्टेशन रीमा में, भरौली स्टेशन मरचीयार बुजुर्ग में, बड़हलगंज स्टेशन तिहा मोहम्मदपुर में बनना प्रस्तावित है।
यहां स्टेशन भवन के अलावा प्लेटफॉर्म, स्टाफ क्वार्टर, ओवरहेड टैंक, सर्कुलेटिंग एरिया और सड़क का निर्माण होना प्रस्तावित है। इन सभी के लिए 152.17 करोड़ रुपये बजट स्वीकृत कर दिया गया है।
इसके साथ ही 81.17 किमी लंबी नई रेल लाइन बिछाने के लिए 1320 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत है। सहजनवां-दोहरीघाट रेल लाइन के बन जाने से गोरखपुर से वाराणसी, छपरा, प्रयागराज के लिए एक नया रेलमार्ग तैयार हो जाएगा।
वैकल्पिक मार्ग बन जाने से गोरखपुर के दक्षिणांचल के लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा। इन क्षेत्र के लोगों को भटनी, बेल्थरारोड, मऊ या बस पकड़कर गोरखपुर जाना पड़ता है। इससे रोजगार के साथ क्षेत्र का विकास होगा।
-- -- -- -- -
इनसेट -
तीन चरणों में पूरा होगा काम
81.17 किमी नई रेल लाइन और 11 स्टेशनों का निर्माण तीन चरणों पूरा होगा। पहले चरण में सहजनवा से बांसगांव तक 32.95 किमी। दूसरे चरण में बांसगांव से बड़हलगंज तक 36.80 किमी लंबी रेल लाइन बिछाई जाएगी। तीसरे चरण में बड़हलगंज से न्यू दोहरीघाट रेलवे स्टेशन (बुढ़ावल) तक 11.42 किमी रेल लाइन बिछेगी।
-- -- -- -
इनसेट -
112 गांवों की होगी 403.29 हेक्टेयर भूमि
सहजनवा-दोहरीघाट नई रेल लाइन के लिए 112 गांवों की कुल 403.29 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। पहले चरण के लिए सहजनवा से बासगांव के बीच भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। दूसरे और तीसरे चरण की भूमि के लिए भी अधिग्रहण का कार्य अंतिम चरण में है।
-- -- -- -
इनसेट -
सरयू नदी पर बनेगा 1200 मीटर लंबा पुल
सरयू नदी पर सबसे लंबा पुल बनेगा। लगभग 1200 मीटर लंबे पुल का निर्माण होगा। इस रेल लाइन पर दो उपरिगामी पुल, 15 अंडरपास, महत्वपूर्ण 11 बड़े पुल और 47 छोटे पुल का निर्माण किया जाना है। बड़े व छोटे पुलों के अलावा अंडरपास के निर्माण की भी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
-- -- -- -
कोट -
सहजनवां-दोहरीघाट रेल लाइन पर तेजी से काम चल रहा है। मऊ जिले में न्यू दोहरीघाट रेलवे स्टेशन के लिए बुढ़ावल गांव में जमीन चिह्नित कर ली गई है। कई जगहों पर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। वर्ष 2027 तक पहले चरण का काम पूरा होने की उम्मीद है। - पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, गोरखपुर
Trending Videos