सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Village head and villagers face off, tension in the village

Mau News: ग्राम प्रधान और ग्रामीण हुए आमने-सामने, गांव में तनाव

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Village head and villagers face off, tension in the village
विज्ञापन
रतनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के खराड़गाड़ी गांव में विकास कार्य के दौरान शनिवार की सुबह ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ा और ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना का ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending Videos

हरेंद्र, मंजीत, पंकज, राजन सहित अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में नाली निर्माण और सफाई को लेकर लंबे समय से अनियमितता बरती जा रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पहले से बनी नाली को तोड़ कर यहां खड़जा का निर्माण कराया जा रहा है। ऐसे में बनी बनाई नाली के टूटने से ग्रामीणों की आवाजाही में दिक्कत होगी।
वहीं ग्राम प्रधान रामविलास चौहान का कहना है कि नाली निर्माण कार्य नियमानुसार कराया जा रहा है और कुछ लोग बेवजह विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीणों के एक पक्ष ने जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश की।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे, जिसके बाद स्थिति किसी तरह नियंत्रित हुई। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है, हालांकि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है, इसकी जानकारी ली जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed