{"_id":"697e4e6eaabbba65540fcb54","slug":"monkeys-create-terror-at-indara-railway-station-attack-people-mau-news-c-295-1-svns1028-140144-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: इंदारा रेलवे स्टेशन पर बंदरों का आतंक, लोगों पर कर रहे हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: इंदारा रेलवे स्टेशन पर बंदरों का आतंक, लोगों पर कर रहे हमला
विज्ञापन
इंदारा में बंदरों का आतंक, एक घर पर बैठा बंदरों का झुंड
विज्ञापन
नगर पंचायत अदरी सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बंदरों की समस्या बढ़ती जा रही है। बंदर राहगीरों पर हमला करने के साथ-साथ घरों में घुसकर सामान को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इंदारा रेलवे स्टेशन पर आए दिन बंदर यात्रियों को दौड़ाकर घायल कर रहे हैं। स्टेशन अधीक्षक की शिकायत के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन की ओर से अभियान तक नहीं चलाया जा सका है। अदरी नगर पंचायत प्रशासन ने उप जिलाधिकारी को पत्र भेजने की बात कही है।
क्षेत्र के इंदारा गांव, इंदारा रेलवे स्टेशन, कसारा, अदरी सहित विभिन्न इलाकों में बंदरों के उत्पात से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। इंदारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर भी बंदरों के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बंदर आए दिन प्रतीक्षारत यात्रियों को दौड़ाकर घायल कर दे रहे हैं। बंदरों के हतले से ही पिछले वर्ष अदरी देहात चौरा निवासी राम अवध यादव की जान भी जा चुकी है। हालत यह है क घरों पर लगे टीवी के छतरी तक बंदर तोड़ दे रहे हैंं।
छतों पर लगी पानी के टंकी के ढक्कन को भी खोलकर फेक दे रहे हैं। क्षेत्र के अशोक शर्मा, संजय सिंह, पवन श्रीवास्तव, संजय तिवारी, राणा प्रताप यादव का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद नगर पंचायत सहित अन्य विभाग ने बंदरों को पकड़ने के लिए अब तक कोई ठोस अभियान शुरू नहीं किया जा सका है।
Trending Videos