सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Accused of beating wife, FIR lodged against four

Mau News: पत्नी को पीटने का आरोप, चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Accused of beating wife, FIR lodged against four
विज्ञापन
शहर कोतवाली के चर्च कंपाउंड सहादतपुरा निवासी कामिनी सिंह की तहरीर पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने सोमवार की शाम चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

प्राथमिकी के अनुसार कामिनी की शादी 25 मार्च 2023 को चर्च कंपाउंड सहादतपुरा निवासी शुभम सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि तभी से सास संध्या सिंह, ननद अंकिता सिंह तथा ससुर और पति मिलकर उन्हें प्रताड़ित करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कामिनी प्राइवेट नौकरी करती हैं। आरोप है कि उनका वेतन आने पर जबरन ले लिया जाता है। बीते एक साल से ससुराल पक्ष के लोग पैसों की मांग कर रहे हैं।
आरोप है कि 19 अप्रैल की रात पति ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया और तकिए से उनका मुंह दबाने लगा। चीखने की आवाज सुनकर गांव से आई संगीता ने बीच-बचाव किया तो पति ने उन्हें भी पीट दिया। 1090 पर फोन करने पर कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
आरोप है कि इस दौरान भी ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस के सामने कुछ न बोलने के लिए धमकाया। सुरक्षा को देखते हुए वह रात में पुलिस के साथ थाने चली गईं। बाद में उनका भाई आकर उन्हें मऊ में रहने वाली मौसी के घर ले गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed