सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   50 transformers blown up in six days due to increase in load, corporation's arrangements halted

Mau News: लोड बढ़ने से छह दिन में फुंके 50 ट्रांसफॉर्मर, निगम के इंतजाम ठंडे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
50 transformers blown up in six days due to increase in load, corporation's arrangements halted
जले हुए ट्रांसफार्मर को ठीक करते वर्कशॉप के कर्मचारी - फोटो : 1
विज्ञापन
जिले में तापमान बढ़ने के चलते बिजली की खपत बढ़ रही है। ऐसे में बिजली के अधिक उपयोग से ओवरलोड हो रहे ट्रांसफॉर्मर फुंक रहे हैं। छह दिनों में 50 ट्रांसफॉर्मर फुंक चुके हैं। इनमें 56 फीसदी ट्रांसफॉर्मर बीते 48 घंटे में फुंके हैं।
Trending Videos

इसका कारण जिले में अधिकतम तापमान का 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचना है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए घरों और प्रतिष्ठानों में एसी, कूलर और पंखों का अधिक उपयोग हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते ओवरलोड बढ़ने से ट्रांसफॉर्मर ओवरहीट होकर फुंकने की घटनाएं बढ़ गई हैं। गर्मी के बीच बिजली कटौती लोगों के लिए सिरदर्द बन चुकी है। 24 घंटे में कई बार बिजली ट्रिप हो रही है।
जिले में तापमान बढ़ने के चलते बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी होने लगी है। सड़कों पर लोग धूप झेल रहे हैं, वहीं घर, ऑफिस और प्रतिष्ठानों में बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
प्रचंड गर्मी से राहत पाने के लिए लोग एसी, कूलर और पंखों का उपयोग कर रहे हैं। साथ ही गैस की किल्लत के बीच इंडक्शन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे बिजली की खपत बढ़ गई है।
सामान्य दिनों में प्रतिदिन औसतन 140 मेगावाट बिजली की खपत होती है, जबकि वर्तमान में यह बढ़कर 320 मेगावाट प्रतिदिन हो गई है। लोड बढ़ने से ट्रांसफॉर्मर फुंकने की संख्या भी दोगुनी हो गई है।
आंकड़ों के अनुसार 15 अप्रैल को चार ट्रांसफॉर्मर, 16 अप्रैल को चार, 17 अप्रैल को पांच, 18 अप्रैल को 10, 19 अप्रैल को 13 और 20 अप्रैल को 14 ट्रांसफॉर्मर फुंके हैं। इस तरह छह दिनों में कुल 50 ट्रांसफॉर्मर फुंक चुके हैं। यदि यही स्थिति बनी रही, तो लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार वर्कशॉप के स्टॉक में 665 ट्रांसफॉर्मर रिजर्व रखे गए हैं।
0000000000000000000000000000
ट्रिप हो रही बिजली, शिकायत के बाद भी नहीं मिल रही राहत
ओवरलोड के कारण बार-बार बिजली ट्रिप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फॉल्ट होने पर विद्युत आपूर्ति बहाल होने में काफी समय लग रहा है। नगर क्षेत्र के रविंद्र यादव का कहना है कि रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है। ओवरलोड के कारण बार-बार ट्रिपिंग हो रही है। इमिलिया की संगीता देवी का कहना है कि रात में बिजली गुल हो जाने से नींद पूरी नहीं हो पाती। शिकायत के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। परदहां निवासी सूर्यनाथ राम का कहना है कि भीषण गर्मी में फॉल्ट ठीक होने में काफी समय लग जाता है, जिससे परेशानी बढ़ जाती है। रतनपुरा क्षेत्र के श्यामलाल का कहना है कि ओवरलोड के कारण बिजली बार-बार गुल हो रही है और शेड्यूल के अनुरूप आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।

विद्युत उपभोक्ताओं को भरपूर आपूर्ति देने का प्रयास किया जा रहा है। निर्धारित समय सीमा के भीतर जले ट्रांसफॉर्मरों को बदल दिया जाता है। दर्ज शिकायतों की मॉनिटरिंग की जाती है। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -मागेंद्र कुमार, अधीक्षण अभियंता
000000000000000000
ट्रांसफॉर्मर फुंकने का विवरण
तारीख
संख्या
15 अप्रैल
4
16 अप्रैल
4
17 अप्रैल
5
18 अप्रैल
10
19 अप्रैल
13
20 अप्रैल
14
कुल योग 50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed