सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Heat like June is being felt in April itself, people are facing 'torture' of 42 degrees for three consecutive days.

Mau News: अप्रैल में ही महसूस हो रही जून जैसी गर्मी, लगातार तीन दिनों से 42 डिग्री का ‘टॉर्चर’ झेल रहे लोग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Heat like June is being felt in April itself, people are facing 'torture' of 42 degrees for three consecutive days.
विज्ञापन
तेज धूप और लू से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। अप्रैल के महीने में ही जून जैसी गर्मी महसूस होने लगी है। मंगलवार को लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Trending Videos

हवा की रफ्तार 27 किलोमीटर प्रति घंटा रही। सुबह-शाम भी लोग घरों से बाहर निकलते समय सिर ढककर चल रहे हैं। दोपहर के समय प्रमुख मार्गों पर सन्नाटे की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग अधिक आवश्यकता होने पर ही बाहर निकल रहे हैं। तापमान बढ़ने से सब्जी की फसलों पर असर पड़ने का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान स्थिर रहा।
सुबह से ही तेज धूप निकली। सुबह नौ बजे ही धूप सहन नहीं हो पा रही थी। सुबह 10 बजे के बाद लोग घरों से बाहर कम निकल रहे हैं, जिससे सड़कों पर सन्नाटे की स्थिति रही। लोग अधिक आवश्यकता होने पर ही बाहर निकल रहे हैं।
भीषण गर्मी को देखते हुए शासन की ओर से आठवीं तक के स्कूलों का संचालन दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया गया है। तापमान बढ़ने से सब्जी की फसलों में रोग लगने का खतरा बढ़ गया है।
कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। इससे सब्जी की फसलों में कीटों का प्रकोप बढ़ सकता है। किसान सब्जी के खेतों में नमी बनाए रखें। खेत में नमी न होने पर कीटों का प्रकोप बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed