{"_id":"6a344574b7daaa7b23003a68","slug":"after-38-days-minister-ak-sharma-and-mp-rajiv-rai-share-the-stage-today-two-trains-to-be-flagged-off-mau-news-c-295-1-mau1002-147249-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 38 दिन बाद मंत्री एके शर्मा और सांसद राजीव राय आज एक मंच पर, दो ट्रेनों की मिलेगी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 38 दिन बाद मंत्री एके शर्मा और सांसद राजीव राय आज एक मंच पर, दो ट्रेनों की मिलेगी सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई दिल्ली के लिए दो नई ट्रेनें चलेंगी और दोहरीघाट- औडि़हार मेमू का वाराणसी तक विस्तार होगा। मऊ जंक्शन पर कार्यक्रम में हरी झंड़ी दिखाई जाएगी। इससे पहले सोेशल मीडिया पर समर्थकों में चर्चा तेज है। सियासी माहौल भी गर्म है।
39 दिन के भीतर दूसरी बार एक-दूसरे के राजनीतिक रूप से विरोधी माने जाने वाले भाजपा के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा और सपा सांसद राजीव राय एक ही मंच पर रेलवे कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इससे पहले 11 मई को दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर मेमू ट्रेन के शुभारंभ के दौरान दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच वर्चस्व को लेकर तनाव और विवाद की स्थिति बन गई थी।
विज्ञापन
इसी को देखते हुए रेलवे अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। ऐसे कार्यकर्ताओं की पहचान की गई है जिनसे माहौल बिगड़ने की आशंका है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्यक्रम राजनीतिक नहीं, बल्कि जनहित का है और किसी भी तरह की नारेबाजी या हंगामा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मऊ जंक्शन पर कार्यक्रम आयोजित है। इसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, मंत्री दारा सिंह चौहान और सपा सांसद राजीव राय शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम में छपरा से दिल्ली (आनंद विहार) के बीच नई रेल सेवा की शुरुआत की जाएगी। साथ ही दोहरीघाट–औड़िहार मेमू ट्रेन का विस्तार वाराणसी सिटी तक किया जाएगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से करेंगे।
जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने कहा कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और यह कार्यक्रम पूरी तरह रेलवे का है, किसी राजनीतिक दल का नहीं। वहीं पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की नारेबाजी या अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दोहरीघाट-औड़िहार मेमू का वाराणसी तक होगा विस्तार
जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दो नई ट्रेनें चलेंगी। इनमें एक छपरा-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनस)-छपरा एक्सप्रेस (12527) है, जो छपरा से प्रत्येक रविवार को 20:50 बजे चलकर दूसरे दिन 14:00 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। जबकि 12528 दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनस)-छपरा एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार को 16:25 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 09:40 बजे छपरा पहुंचेगी। यह गाड़ी अपने यात्रा मार्ग में बलिया, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ एवं गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।वहीं मऊ-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनस) एक्सप्रेस (14055) मऊ से प्रत्येक बृहस्पतिवार को 10:30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 03:00 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 14056 आनंद विहार टर्मिनस-मऊ एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनस से प्रत्येक बुधवार को 15:00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 05:45 बजे मऊ पहुंचेगी। यह गाड़ी अपने यात्रा मार्ग में मुहम्मदाबाद, आजमगढ़, खोरासन रोड, शाहगंज, जौनपुर, जंघई, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रुकेगी। वहीं दोहरीघाट-औड़िहार मेमू ट्रेन सेवा का वाराणसी सिटी तक मार्ग विस्तार किया गया है।
11 मई की घटना की पुनरावृत्ति रोकने में जुटा प्रशासन
11 मई को दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर मेमू ट्रेन शुभारंभ के दौरान दो पक्षों के समर्थकों के बीच हुए तनाव और नारेबाजी की घटना के बाद इस बार प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कार्यक्रम में जैसे ही घोसी सांसद राजीव राय पहुंचे थे, उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई थी, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। बाद में स्थिति बिगड़ने पर सांसद को अपनी गाड़ी दूर खड़ी कर पैदल ही कार्यक्रम स्थल तक जाना पड़ा था। इस घटना को देखते हुए प्रशासन ने इस बार विशेष सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के इंतजाम किए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो सके।
00000000000000000
हम समाजवादी हैं, जो हमें सत्ता का अहंकार दिखाएगा उसे हम मुंहतोड़ जवाब देंगे, लेकिन हमारी प्राथमिकता शांति है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि पिछली बार जैसी स्थिति की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी। यदि कार्यक्रम के दौरान कोई अपराधी दिखाई देता है और पुलिस निष्क्रिय रहती है तो सपा कार्यकर्ता उसे पकड़कर पुलिस को सौंप देंगे। -सांसद राजीव राय, सपा सांसद, घोसी