सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Akshaya Tritiya: Gold and silver jewellery worth Rs 22 crore sold

अक्षय तृतीया : 22 करोड़ के बिके सोने-चांदी के आभूषण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya: Gold and silver jewellery worth Rs 22 crore sold
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर रविवार को नगर सहित जिले के प्रमुख सराफा बाजार में खूब धनवर्षा हुई। लोगों ने क्षमता के अनुसार सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी की। साथ ही विवाह, अन्य समारोह के लिए एडवांस बुकिंग भी की। देर शाम तक ज्वेलरी बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही।
Trending Videos

प्रतिष्ठानों में खरीदारों की भीड़ से कारोबारियों के चेहरे खिले रहे। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन अर्चन किया। दीपक महाराज ने बताया कि सोमवार को भी अक्षय तृतीय का मुहूर्त रहेगा। कहा कि वैदिक मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी के आभूषणों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के सहादतपुरा, गोला बाजार, चौक, घास बाजार, घोसी, मुहम्मदाबादगोहना, मधुबन, दोहरीघाट, रतनपुरा, चिरैयाकोट के बाजारों में अधिकांश सराफा कारोबारियों ने अपनी दुकानें सुबह ही खोल दी थीं। सुबह से ही दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। इंडियन वुलियन ज्वेलरी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय सर्राफ ने बताया कि जिले में 50 से अधिक सराफा की दुकानें पंजीकृत हैं। गत वर्ष के मुकाबले सोने, चांदी के भाव में दुगुना वृद्धि होने से कारोबार पर असर पड़ रहा है। अक्षय तृतीया पर जिले में रविवार को 22 करोड़ का कारोबार हुआ। पिछले बार अक्षय तृतीया पर 25 करोड़ का कारोबार हुआ था।
लोग चेन, कंगन, हार, डायमंड अंगूठी आदि ज्वेलरी के लिए ऑर्डर दे रहे थे। कोई आभूषण बनवाने पर छूट का आफर दे रहा था तो कोई सोना-चांदी खरीदने पर उपहार दे रहा था।
जिले के सराफा व्यापारियों में उत्साह का माहौल रहा। उधर, अक्षय तृतीया के अवसर पर नगर क्षेत्र के शीतला माता मंदिर, फातिमा तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर, रोडवेज स्थित दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विधि विधान प्रोपराइटर निखिल वर्मा ने बताया कि शिवा ज्वैलर्सगत वर्ष के मुकाबले सोने, चांदी के भाव में दोगुना उछाल आने से कारोबार पर असर पड़ रहा है। वैसे अक्षय तृतीया पर अच्छा कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed