सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The government is realizing the concept of Ramrajya: Manoj Pandey

रामराज्य की परिकल्पना को साकार की रही सरकार : मनोज पांडेय

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The government is realizing the concept of Ramrajya: Manoj Pandey
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कोपागंज नगर पंचायत क्षेत्र में “योगी संदेश रथ” का शुभारंभ किया। रथ का शुभारंभ श्री गौरीशंकर मंदिर से किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पैदल भ्रमण कर सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। कार्यकर्ताओं ने आमजन को योजनाओं से संबंधित पुस्तकें और कैलेंडर वितरित किए। अजय सिंह योगी सेवक ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश को बीमारु राज्य माना जाता था लेकिन आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मनीष पांडेय ने कहा कि सरकार रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही है। मनोज कुमार योगी सेवक ने कहा कि सड़क, बिजली और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। एक्सप्रेस-वे निर्माण से विकास को गति मिली है। इस मौके पर श्रवण विश्वकर्मा, अभिषेक सिंह, विपुल सिंह, अंगद सिंह, सौरभ सिंह उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed