सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Printed and embroidered sarees are the first choice of women

Mau News: प्रिंटेड और कढ़ाईदार साड़ियां महिलाओं की पहली पसंद

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Printed and embroidered sarees are the first choice of women
विज्ञापन
खरमास समाप्त होते ही अब बाजार में रौनक लौट आई है। सहालग की तैयारी में लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं, जिससे ज्वेलरी, बर्तन, फर्नीचर और सजावटी सामान और कपड़े की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई देने लगी है। खासकर शाम के समय बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है।
Trending Videos


अप्रैल में 15 तारीख से शादी के मुहूर्त शुरू हैं। इससे बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी है। शादी समारोह के लिए लोग परिधानों की खरीदारी में जुटे हुए हैं। बाजारों में साड़ी, लहंगे, कुर्ती-सलवार सहित विभिन्न डिजाइनों के परिधान आए हैं। कास्मेटिक, चूड़ी, फुटवियर, रेडीमेड गारमेंट्स की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। सराफा बाजार में कारोबारियों ने लाइटवेट ज्वैलरी की नई रेंज उतारी है। कारोबारी अरुण ने बताया कि साड़ियों में कांजीवरम, डोला सिल्क, सिफॉन, चुनरी, बंधेज की मांग ज्यादा है। रितेश ने बताया कि महिलाएं प्रिंटेड और कढ़ाईदार साड़ियों के साथ-साथ सूती सलवार सूट की खूब खरीदारी कर रही हैं। कारोबारियों के मुताबिक दुल्हन के लहंगे, साड़ियां, दूल्हे के परिधान, जूते-चप्पल, मेकअप किट और गिफ्ट आइटम की मांग में खासा इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed