{"_id":"699b4298c31e8de269001f1a","slug":"becoming-bsa-he-demanded-rs-35000-from-a-teacher-to-get-her-transferred-mau-news-c-295-1-mau1001-141290-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बीएसए बन ट्रांसफर कराने के लिए शिक्षिका से मांगे 35 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बीएसए बन ट्रांसफर कराने के लिए शिक्षिका से मांगे 35 हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। साइबर ठगों ने एक शिक्षिका के बारे में पूरी जानकारी पता कर उसे घर के नजदीकी स्कूल में तबादला कराने के नाम पर 35 हजार रुपये मांगे। एक ठग ने शिक्षिका पर मनौवैज्ञानिक दवाब के लिए बीएसए बनकर बात की, लेकिन शिक्षिका ने मामले को बीएसए से अवगत कराया। बीएसए ने एसपी को पत्र लिखकर जानकारी दी।
इस बाबत एसपी इलामारन जी ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद इसकी जांच की जा रही है।
बीएसए संतोष उपाध्याय ने बताया कि उन्हें एक शिकायत मिली इसमें रतनपुरा ब्लॉक के एक प्राथमिक स्कूल में तैनात शिक्षिका ने शनिवार को उन्हें बताया कि एक व्यक्ति ने फोन कर खुद को बीएसए कार्यालय का लिपिक बताया।
व्यक्ति ने फोन कर तुरंत एक व्यक्ति ने फोन लेते हुए खुद को बीएसए बताते हुए कहा कि उसके घर के पास प्राथमिक स्कूल में तैनात एक शिक्षक जोकि कैंसर से पीड़ित है।
वह किसी माध्यम से डीएम से दवाब बनवा रहा है कि रतनपुरा के पास ही किसी स्कूल में ट्रांसफर कराया जाए। ऐसे में अगर सहमत हैं तो बताए। इसके बाद शिक्षिका ने हामी भरी। इस पर ठगों ने पहले शिक्षिक की जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि मांगने के बाद कहा कि तीन शिक्षक भी इस लाइन में लगे हैं।
ऐसे में जल्दी बताओ मैं अपना खाता नंबर भेज रहा हूं इसमें 35 हजार रुपये भेज दो, उसके बाद बाकायदा ठगों ने अपना खाता नंबर भेजा, लेकिन शिक्षिका ने तुरंत अपने रिश्तेदार को बताया फिर यह जानकारी बीएसए को दी।
Trending Videos