Mau News: निशान यात्रा में भक्ति के रंग और उल्लास से सराबोर हुए श्यामप्रेमी, अबीर-गुलाल लगाकर झूमते रहे लोग
Mau News: मऊ में नगर के त्रिदेव शाम में दो दिवसीय श्री श्याम निशानोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान सोमवार को श्याम प्रेमियों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर झूमते नाचते हुए यात्रा निकाली।
विस्तार
मऊ नगर के ढेकुलिया घाट स्थित त्रिदेवधाम पर श्री बाबा देहलूदास मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय फाल्गुन श्री श्याम निशानोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें रविवार की रात श्रृंगार, भजन संध्या और प्रसाद वितरण हुआ। जबकि सोमवार को निशान यात्रा निकाली गई। जिसमें श्याम प्रेमियों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर रास्ते भर झूमते नाचते रहे।
रविवार को दिल्ली और वाराणसी से आए फूलों से बाबा श्री खाटू श्याम का अलौकिक श्रृंगार किया गया। वहीं भजन संध्या में कोलकाता से आए गायक आयुष त्रिपाठी बाबा के दरबाजर मे अपने भजन से हाजिरी लगाई।
गायक आयुष ने हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा, हमें क्या चिंता हमारा तो श्याम बैठा है सहित कई भजन प्रस्तुत किया। वहीं सोमवार की सुबह त्रिदेवधाम (ढेकुलिया घाट) से बाबा की 'ध्वजा शोभा यात्रा' का शुभारंभ हुआ।
हाथों में केसरिया और लाल ध्वजा लिए भक्त यात्रा में शामिल रहे। यात्रा नगर के दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर, श्री राम मंदिर पावर हाउस , रोडवेज, सहादतपुरा होते हुए आजमगढ़ मोड़ स्थित केडिया बगीचे के हनुमान मंदिर में जाकर समाप्त हुई। जहां आरती और प्रसाद वितरण किया गया।
इस दौरान जगह-जगह लोगों ने यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा किया। कई स्थानों पर जलपान के स्टाल भी लगाए गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
