सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cheated by chanting mantras, sent 20 steps ahead and escaped with jewellery

Mau News: मंत्र पढ़कर ठगी, 20 कदम आगे भेजकर आभूषण लेकर फरार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Cheated by chanting mantras, sent 20 steps ahead and escaped with jewellery
विज्ञापन
ठगों ने मंत्र पढ़ने का झांसा देकर महिला को 20 कदम आगे भेजा और उनके आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे में आईसीआईसीआई बैंक के पास की है। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस ठगों की पहचान में जुटी है।
Trending Videos

नसोपुर गांव निवासी रीता ने बताया कि गांव के मोड़ पर उनकी चाय-पकौड़ी की दुकान है। बृहस्पतिवार को वह दुकान का सामान खरीदने मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा गई थीं। इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक के पास दो युवक मिले। उन्होंने शारीरिक कष्ट और घर की समस्याएं दूर करने का झांसा दिया, जिसके झांसे में आकर रीता ने कान की बाली और गले का लॉकेट निकालकर उन्हें दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगों ने मंत्र पढ़ने का नाटक करते हुए उन्हें 20 कदम आगे जाने और फिर पीछे मुड़कर देखने को कहा। रीता जैसे ही आगे बढ़ीं, दोनों युवक दूसरी दिशा में भाग गए। पीछे मुड़कर देखने पर वे वहां नहीं मिले। इसके बाद वह चिल्लाने लगीं, जिससे मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।
कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि महिला से ठगी की सूचना मिली है। घटना पास की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed