सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Committed suicide by hanging under suspicious circumstances

Mau News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर दी जान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Committed suicide by hanging under suspicious circumstances
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चांदमारी इमिलिया मोहल्ले में बुधवार को एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार चांदमारी इमिलिया निवासी सत्येंद्र कुमार (34) बुधवार शाम करीब चार बजे अपने घर की दूसरी मंजिल पर गए, जहां उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को शक हुआ। इसी दौरान वृद्ध मां की नजर उन पर पड़ी तो वह चीखने-चिल्लाने लगीं। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
इस बाबत सीओ सिटी कृष राजपूत ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed