सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Due to the death of Pratik Yadav, the women's public outrage program was cancelled.

Mau News: प्रतीक यादव के निधन से महिला जन आक्रोश कार्यक्रम निरस्त

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Due to the death of Pratik Yadav, the women's public outrage program was cancelled.
नगर के सेल्फी प्वाइंट के पास प्रतीक यादव के निधन दो मिनट का शोक व्यक्त करते भाजपा कार्यकर्ता।स्
विज्ञापन
नारी वंदन अधिनियम को लेकर प्रस्तावित महिला जन आक्रोश कार्यक्रम बुधवार को निरस्त कर दिया गया। विपक्षी सांसद के विरुद्ध आयोजित प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम प्रदेश सरकार में महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव के पति प्रतीक यादव (38) के असामयिक निधन के बाद टाल दिया गया।
Trending Videos

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य के नेतृत्व में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को तत्काल निरस्त कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोक संवेदनाएं व्यक्त की गईं। उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा नेता अशोक सिंह, राघवेंद्र राव शर्मा, सचिंद्र सिंह, इंद्रदेव राम भारती, प्रतीक जायसवाल, कृष्णकांत राय, संजय मौर्य, राकेश तिवारी, आकाश, राजीव सैनी, सुनील दुबे, नीतिश, प्रीतूलता पांडेय, नीलम सर्राफ, नेहा कपूर, आरती गुप्ता, सन्नो गुप्ता, बदामी देवी और अंजू भारती उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed