{"_id":"6a04cd9972572e67af0ddc93","slug":"married-woman-dies-family-alleges-murder-mau-news-c-295-1-svns1028-145458-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सिकड़ीकोल गांव निवासी शबनम की संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार को मौत हो गई। ससुराल पक्ष जहां महिला की मौत सांप के काटने से होना बता रहा है, वहीं मायके वालों ने जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिकड़ीकोल गांव निवासी शबनम (24) पत्नी संजय उर्फ भोला की मंगलवार देर रात तबीयत अचानक बिगड़ गई।
ससुराल पक्ष का कहना है कि रात करीब 12:30 बजे उसे किसी जहरीले सांप ने डस लिया था। इसके बाद आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन शव को घर लेकर लौट आए। बुधवार को अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी कि इसी बीच पुलिस को सूचना मिल गई।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे सीओ अंजनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए थे, जहां उसकी मृत्यु हो गई।
मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी पक्ष द्वारा तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
छह वर्ष पहले हुई थी शबनम की शादी
शबनम की शादी जून 2020 में हुई थी। उसका मायका मधुबन थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में है। पति संजय उर्फ भोला औरंगाबाद में निजी नौकरी करता है। मृतका की दो मासूम बेटियां हैं, जिनमें एक की उम्र चार वर्ष और दूसरी की मात्र दो वर्ष बताई जा रही है। घटना के समय पति औरंगाबाद में था। सूचना मिलने के बाद वह घर के लिए रवाना हो गया है।
Trending Videos