{"_id":"6a6ce777aac07e60a50a9001","slug":"crackdown-on-illegally-operated-buses-in-ghosi-eight-challaned-mau-news-c-295-1-mau1001-149523-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: घोसी में अवैध रूप से संचालित बसों पर शिकंजा, आठ का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: घोसी में अवैध रूप से संचालित बसों पर शिकंजा, आठ का चालान
विज्ञापन
घोसी में बसों की जांच करती घोसी पुलिस:सोर्स स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने शुक्रवार को अवैध रूप से संचालित आठ बसों का चालान किया। यह कार्रवाई जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से की गई। चेकिंग के दौरान बसों में ओवरलोडिंग और दस्तावेजों में खामियां पाई गईं।
एसपी कमलेश बहादुर के निर्देश पर अमिला चौकी प्रभारी सूरज सिंह के नेतृत्व में थानीदास मोड़ पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने दर्जनभर बसों को रोककर उनकी गहन जांच की। पुलिस ने कई बसों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां पाईं।
इससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में थी। कई बसों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी), फिटनेस, बीमा और परमिट जैसे आवश्यक दस्तावेज अधूरे थे।
विज्ञापन
नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों और संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने भविष्य में ओवरलोडिंग या अवैध संचालन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
घोसी कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षमता से अधिक सवारियां बैठाना यातायात नियमों का उल्लंघन है। यह दुर्घटना का गंभीर खतरा भी पैदा करता है।
पुलिस ऐसे वाहनों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करेगी। इस कार्रवाई से बस संचालकों में हड़कंप मच गया, वहीं आम यात्रियों और स्थानीय लोगों ने इस अभियान की सराहना की।