फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cultural programs enliven schools and colleges; the Tricolour hoisted with pride.

Mau News: स्कूलों और कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, शान से फहराया तिरंगा

Mon, 17 Aug 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Cultural programs enliven schools and colleges; the Tricolour hoisted with pride.
स्वतंत्रता दिवस पर सनबीम स्कूल में कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएयं।स्रोत- स्वयं
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न स्कूल, कॉलेजों में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। चकमेंहदी स्थित चंद्रा पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य केसी पीटर ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

साई कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं नर्सिंग, सिकटिया में मुख्य अतिथि पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा आनंद प्रताप सिंह और कॉलेज के चेयरमैन अखिलेश राय ने झंडारोहण किया। सनबीम स्कूल में निदेशक मंडल के विजय अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, राकेश गर्ग, कृष्ण कुमार अग्रवाल, रितु अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

घोसी के स्वामी विवेकानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य विवेकानंद यादव, सर्वोदय पीजी कालेज घोसी में प्राचार्या प्रो. डाॅ. वंदना पांडेय ने ध्वजारोहण किया। सर्वोदय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य राणा प्रताप, सन ब्राइट पब्लिक स्कूल घोसी में महिमा गौड़, इंदु प्रकाश नर्सिंग कालेज घोसी में भाजपा नेता सुनील कुमार गुप्त, मदरसा अरबिया खैरुल मदारीस मदापुर समसपुर में प्रबंधक हाजी नजीर अहमद ने तिरंगा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालसर कृषक महाविद्यालय टकटेऊवा रामपुर में प्रबंधक सूर्यभान यादव, सर्वोदय पीजी कालेज घोसी में प्राचार्या प्रो डाॅ. वंदना पांडेय, जैश किसान इंटर कालेज वनगावां में प्रबंधक प्रतिनिधि नुरुल इस्लाम एवं प्रधानाचार्य पूनम सिंह, लालसर कृषक महा विद्यालय टकटेऊवा रामपुर में प्रबंधक सूर्यभान यादव ने तिरंगा फहराया।

फतहपुर मंडाव। स्वतंत्रता िदवस पर रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में समाजसेवी सूरज चौबे ने जरूरतमंद बच्चों को शैक्षिक किट का वितरण किया।

स्वतंत्रता दिवस पर सनबीम स्कूल में कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएयं।स्रोत- स्वयं

स्वतंत्रता दिवस पर सनबीम स्कूल में कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएयं।स्रोत- स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed