फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Robbery plot hatched to avenge mockery; 3 arrested.

Mau News: उपहास का बदला लेने के लिए रची लूट की साजिश, 3 गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Robbery plot hatched to avenge mockery; 3 arrested.
मऊ। मेडिकल स्टोर संचालक जयप्रकाश मौर्य से लूट के मामले में सरायलखंसी पुलिस ने तीन आरोपियों को रविवार सुबह पखईपुर अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुमित यादव उर्फ मिठाई, विकास यादव और नितिन कुमार उर्फ शुभम के रूप में हुई।
विज्ञापन

उनके पास से सोने की चेन, पैनकार्ड, लूटे गए 3450 रुपये, मोबाइल, दो तमंचे, कारतूस और एक बाइक बरामद हुई। पूछताछ के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि ताजोपुर डाडेपार निवासी जयप्रकाश मौर्य का बढ़ुआगोदाम में मेडिकल स्टोर है। नौ अगस्त की रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोककर तमंचे के बल पर लूट लिया था। जयप्रकाश की दुकान से करीब 100 मीटर दूर गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के हैदरगंज निवासी विकास यादव सब्जी की दुकान लगाता है। कुछ दिन पहले दो लोगों ने किसी बात को लेकर विकास की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जयप्रकाश ने पिटाई की बात को सही बताते हुए विकास का उपहास किया था। इसी बात से नाराज होकर उसने बदला लेने की योजना बनाई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि विकास ने सरायलखंसी क्षेत्र के बीबीपुर निवासी नितिन कुमार, अक्षार सिंघलपुरा निवासी सुमित यादव और प्रदीप कुमार के साथ मिलकर लूट की साजिश रची।
आरोपियों को पता था कि जयप्रकाश रोज मेडिकल स्टोर की बिक्री का पैसा लेकर घर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed