फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Products ranging from purses and handbags to yoga mats are being made from water hyacinth fibers.

Mau News: जलकुंभी के रेशों से पर्स-हैंडबैग से लेकर योग मैट तक हो रही तैयार

Mon, 17 Aug 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Products ranging from purses and handbags to yoga mats are being made from water hyacinth fibers.
जलकुंभी से बनकर तैयार बाजार में बेचने योग्य उत्पाद। संवाद
मऊ। जल निकायों के लिए समस्या मानी जाने वाली जलकुंभी अब बड़रांव ब्लॉक की ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार का जरिया बन रही है। जलजीविका संस्था से जुड़ी महिला समूहों की सदस्य जलकुंभी के रेशों से लेडीज पर्स, हैंडबैग, ढोलची, पेन होल्डर, योगा मैट, पूजा आसनी, फाइल कवर, टोकरियां, सजावटी सामान और पारंपरिक राखियां तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन

इससे जहां महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर मिला है, वहीं जल निकायों की सफाई और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है। जलजीविका संस्था पिछले तीन वर्षों से बड़रांव ब्लॉक के विभिन्न गांवों में महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण आजीविका संवर्धन के लिए काम कर रही है। पकड़ी बुजुर्ग स्थित जलजीविका महिला स्वरोजगार समूह की महिलाओं को जलकुंभी के व्यावसायिक उपयोग का चरणबद्ध प्रशिक्षण दिया गया। प्रसंस्करण के बाद जलकुंभी के रेशों से तैयार उत्पादों की गुणवत्ता जांच कर उन्हें स्थानीय और व्यापक बाजार में बिक्री के लिए तैयार किया गया है। इस पहल को बजाज सीएसआर और हर्बालाइफ का सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed