{"_id":"6a822009ddfca2fb4c0500d4","slug":"young-man-climbs-water-tank-to-demand-construction-of-the-road-in-front-of-his-house-mau-news-c-295-1-mau1002-150373-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: घर के सामने की सड़क बनवाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: घर के सामने की सड़क बनवाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा युवक
विज्ञापन
लालनपुर में प्रशासन से बात करता नितिन प्रजापति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन। थाना क्षेत्र के लालनपुर गांव में अपने घर के सामने अर्धनिर्मित सड़क का निर्माण पूरा कराने की मांग को लेकर रविवार सुबह एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया।
गांव निवासी नितिन प्रजापति ने आरोप लगाया कि सड़क की मरम्मत और निर्माण पूरा कराने के लिए आईजीआरएस, मुख्यमंत्री पोर्टल और ब्लॉक स्तर पर कई बार शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसकी शिकायत पर झूठी रिपोर्ट लगाकर निस्तारण कर दिया गया।
नितिन ने सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर मधुबन के भाजपा विधायक रामविलास चौहान पर भी सड़क की समस्या को लेकर आरोप लगाए। करीब छह घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद दो सड़कों के निर्माण के लिए सहमति पत्र तैयार होने और अगले दिन से काम शुरू कराने के आश्वासन पर वह दोपहर करीब 12 बजे टंकी से नीचे उतरा।
विज्ञापन
अपने घर के सामने से गुजरने वाली सड़क की खराब स्थिति से नाराज नितिन सुबह करीब छह बजे गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर सुबह नौ बजे मधुबन थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक से बातचीत शुरू की।
नितिन का कहना था कि जब तक कोई बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं आता और सड़क का काम शुरू नहीं कराया जाता, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा।
सुबह करीब 10:30 बजे मधुबन तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद ग्राम विकास अधिकारी अशोक कुमार यादव भी वहां पहुंच गए। अधिकारियों ने नितिन से बातचीत कर उसकी मांगों और सड़क की स्थिति की जानकारी ली।
नितिन ने बताया कि उसके घर के सामने से गुजरने वाली सड़क काफी खराब है। उसने मुर्तजा के घर से रईस के घर तक और हदीश के घर से मुख्य मार्ग तक आरसीसी सड़क निर्माण की मांग रखी।
नितिन ने मधुबन के बीजेपी विधायक रामविलास चौहान पर अनदेखी करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि ये सड़क उनकी कार्यसूची में भी शामिल है, बावजूद नहीं बनाई गई।