{"_id":"6a6ba5b011dbab7b130873ec","slug":"demand-for-an-inquiry-into-irregularities-in-the-jal-jeevan-mission-mau-news-c-295-1-svns1029-149457-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जल जीवन मिशन में अनियमितताओं की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जल जीवन मिशन में अनियमितताओं की जांच की मांग
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने जाते हिंदू जागरण समिति के पदाधिकारी और कार्यकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना ‘जल जीवन मिशन’ में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।
साथ ही जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई।
ज्ञापन सौंपने के दौरान हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि स्थानों पर योजना का क्रियान्वयन अपेक्षित स्तर पर नहीं हुआ है।
विज्ञापन
कई गांवों में कार्य अधूरे पड़े हैं, कहीं पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों को क्षतिग्रस्त छोड़ दिया गया है, तो कहीं लोगों को नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कराकर वास्तविक स्थिति सामने लाई जानी चाहिए।
समिति के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि यदि इस योजना में किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्टाचार हुआ है, तो उसकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
इस दौरान मुख्य रूप से हिंदू जागरण समिति के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष बृजेश सिंह पटेल और प्रांत मंत्री गुड्डू सोनकर, रवि गुप्ता, अमित वर्मा और यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष आर्यन सिंह, राज श्रीवास्तव (एडवोकेट), योगेंद्र प्रजापति, गौरव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।