{"_id":"6a6a45eed209d8ff6f0d6f01","slug":"dispute-erupts-after-husband-discovers-lover-was-actually-a-cousin-murder-orchestrated-mau-news-c-295-1-mau1001-149389-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: प्रेमी को फुफेरा भाई बता रखा पति के साथ राज खुलने पर हुआ विवाद, करा दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: प्रेमी को फुफेरा भाई बता रखा पति के साथ राज खुलने पर हुआ विवाद, करा दी हत्या
विज्ञापन
कुंज बिहारी की हत्या के मामले में गिरफ्तार पत्नी नेहा और प्रेमी गुड्डूु
- फोटो : टूंडला-हरुदुआगंज रेलखंड का निरीक्षण करते रेल महाप्रबंधक नरेशपाल सिंह रेलवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा गांव के पास मिले कुंजबिहारी राजभर की हत्या का खुलासा बुधवार को पुलिस ने किया। पुलिस के अनुसार, कुंजबिहारी की हत्या पत्नी नेहा ने अपने प्रेमी गुड्डू राजभर के साथ मिलकर की थी।
उसने दो महीने पहले तक प्रेमी को फुफेरा भाई बताकर पति के साथ रखा था। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि मुहम्मद अली इंटर कॉलेज इंदारा के पास से मंगलवार को गुड्डू कुमार और नेहा को गिरफ्तार किया गया। 25 जुलाई को को शव मिलने के बाद पहचान नहीं हो सकी थी।
पिता हरिशचंद्र की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी थी। मंगलवार को पहचान होने के बाद घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में नेहा को एक युवक के साथ देखकर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
कुतुबपुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना के रहने वाले कुंजबिहारी राजभर की शादी मधुबन थाना क्षेत्र के महुई गांव निवासी नेहा राजभर से हुई थी। जांच में पता चला कि नेहा का विवाह से पहले से ही गांव के गुड्डू भारती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
शादी के बाद भी दोनों के बीच संपर्क बना रहा। नेहा ने अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए योजना बनाई। मुंबई में जहां गुड्डू राजभर काम करता था, वहां उसने अपने पति को गुड्डू को अपनी बुआ का लड़का बताकर भेजा।
वहां कुंजबिहारी और गुड्डू दोनों साथ रहे। इस दौरान विश्वास जीतने के बाद गुड्डू की बात पर कुंजबिहारी ने नेहा को मुंबई बुलाया लेकिन दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी कुंजबिहारी को होने के बाद उनके बीच कई बार विवाद हुआ था।
इस बीच घटना से लगभग दो महीने पहले सभी मऊ लौट आए। 25 जुलाई को नेहा ने कुंजबिहारी को मुंबई जाने के बहाने मऊ स्टेशन बुलाया। वहां से वह उसे कसारा ले गई, जहां पहले से गुड्डू मौजूद था।
इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद और मारपीट हुई, जिसमें कुंजबिहारी की मौत हो गई। घटना के बाद नेहा और गुड्डू मौके से फरार हो गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट के निशान मिले थे।
एसपी ने बताया कि पुलिस ने कसारा चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें कुंजबिहारी दोनों आरोपियों के साथ दिखाई दिया। इसके बाद पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ।
मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गुड्डू कुमार उर्फ गुड्डू भारती (28) निवासी महुई थाना मधुबन और नेहा राजभर (21) पत्नी कुंजबिहारी को गिरफ्तार कर लिया गया।