सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dispute over house construction near Taziya platform; police arrive.

Mau News: ताजिया चबूतरे के पास मकान निर्माण पर विवाद, पहुंची पुलिस

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Dispute over house construction near Taziya platform; police arrive.
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सूरजपुर में ताजिया चबूतरे के समीप मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। सूचना मिलने पर राजस्व और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की हिदायत दी।

सूरजपुर निवासी बीरबल गुप्ता अपने जर्जर मकान का पुनर्निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान ताजियादारों ने ताजिया चबूतरे के निकट निर्माण कार्य पर आपत्ति जताई, जिसके बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित बीरबल गुप्ता ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर कर न्याय की मांग की है।
विवाद की सूचना पर पहुंचे लेखपाल और पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी पक्ष को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। विवाद का समाधान आपसी सहमति और विधिक प्रक्रिया के तहत कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलामंत्री अजय राय ने कहा कि ताजिया रखने की परंपरा का सम्मान होना चाहिए, लेकिन किसी गरीब परिवार को अपने जर्जर मकान के पुनर्निर्माण से वंचित करना उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से ऐसा समाधान निकालने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed