सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Doctor at Ghosi CHC Assaulted for Refusing to Join Cockroach Janata Party in mau

Mau News: कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ने से इनकार करने पर घोसी सीएचसी के डॉक्टर से मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 04 Jun 2026 03:25 PM IST
विज्ञापन
सार

मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र में सीएचसी पर तैनात डॉक्टर से अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित डॉक्टर ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।  

Doctor at Ghosi CHC Assaulted for Refusing to Join Cockroach Janata Party in mau
थाने पर तहरीर देने पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के सीएचसी में तैनात डॉक्टर हरीशचंद्र जायसवाल से एक युवक ने मारपीट करने के साथ अभद्रता किया। डॉक्टर का आरोप है कि आरोपी ने उसे जनता कॉकरोच पार्टी से जुड़ने की बात कही, इनकार करने पर उसने मारपीट और अभद्रता की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज के नेतृत्व में घोसी कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला 
पुलिस को सौंपी तहरीर के अनुसार गाजीपुर जिले के बड़ेसर थाना क्षेत्र के अलावलपुर अफगो निवासी डॉ. हरीशचंद्र जायसवाल ने बताया कि वह घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एनसीडी क्लीनिक में तैनात हैं। आरोप है कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के केरमा महरुपुर गांव निवासी एक युवक उनके चेंबर में आया और डॉक्टर को संबंधित पार्टी में शामिल होने का अनुरोध किया गया। मना करने पर गाली देते हुए उनके साथ मारपीट करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज को जानकारी दी, जिसके बाद डॉ. सूरज प्रसाद, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. जेएस चौधरी, सदानंद चौधरी, मुहम्मद साबिर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने घोसी कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed