{"_id":"69bd98992b2e3ef5a10c07e4","slug":"door-to-door-searches-will-be-conducted-to-find-people-with-symptoms-of-dengue-malaria-chikungunya-and-meningitis-mau-news-c-295-1-mau1025-142578-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: घर-घर जाकर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और दिमागी बुखार के लक्षणों वाले लोग खोजे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: घर-घर जाकर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और दिमागी बुखार के लक्षणों वाले लोग खोजे जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारियों को लेकर समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
आगामी 1 अप्रैल से शुरू होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले दस्तक अभियान के संबंध में आयोजित पहली बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और दिमागी बुखार जैसे संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
उन्होंने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अप्रैल से प्रारंभ होगा, जबकि दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बीमारियों के लक्षण वाले मरीजों की पहचान करेंगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि वेक्टर जनित रोगों पर केवल अभियान के दौरान ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ष प्रभावी नियंत्रण की कार्रवाई जारी रखी जाए। उन्होंने नगर निकाय एवं पंचायती राज विभाग को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई, एंटी-लार्वा छिड़काव और फॉगिंग कराने के निर्देश दिए।
जल निगम को पेयजल स्रोतों की शुद्धता सुनिश्चित करने और क्लोरीन की गोलियों के वितरण के निर्देश दिए गए। वहीं, शिक्षा एवं सूचना विभाग को व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा गया।
स्वास्थ्य विभाग को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं और जांच किट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, अधिकारियों को फील्ड विजिट कर नियमित मॉनिटरिंग करने और साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी उमेश चंद्र तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.के. यादव, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ. सी.पी. आर्या, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending Videos