सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Drunken constable gets into an altercation with police officer, video goes viral

Mau News: शराब के नशे में कोतवाल से उलझा आरक्षी, वीडियो वायरल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Drunken constable gets into an altercation with police officer, video goes viral
विज्ञापन
बुधवार को होली पर शराबियों ने जमकर उत्पात मचाया। नशे में एक आरक्षी ने पहले नगर के एक सभासद से अभद्रता की, फिर समझाने आए शहर कोतवाल से भी उलझ गया।
Trending Videos

इस प्रकरण का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। उधर, होली के दिन बारह थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हुड़दंग करने वाले 50 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। परिजनों के आश्वासन पर पुलिस ने उन्हें चेतावनी देते हुए छोड़ा।
इसमें 80 फीसदी युवा थे। बुधवार को होली के त्योहार पर मुंशीपुरा मुहल्ले के पास कार सवार दो लोग गाड़ी खड़ाकर हुडदंग कर रहे है। इस बीच कार में सवार एक युवक शराब के नशे में वार्ड सभासद और अन्य से अभद्रता करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर शहर कोतवाल अनिल सिंह भी पहुंच गए। इस बीच शहर कोतवाल के इशारे में समझाने गए उपनिरीक्षक से कार में सवार युवक ने अभद्रता की। कार सवार दोनों युवकों ने शहर कोतवाल अनिल सिंह से अभद्रता करने की कोशिश की, जिसका वीडियो वायरल हो गया।
इसमें हुडदंग और अभद्रता करने वाला एक युवक जिले में आरक्षी पद पर है। इस बाबत शहर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि इस संबंध में दोनों का मेडिकल मुआयना करा दिया गया है, पुलिस इस मामले में संबंधित कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed