{"_id":"6a3441bc11287af74608cc5f","slug":"eleven-ghats-including-gauri-shankar-janaki-and-hanumangarhi-ghat-are-being-constructed-in-dohrighat-mau-news-c-295-1-mau1002-147247-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दोहरीघाट में गौरीशंकर, जानकी और हनुमानगढ़ी घाट सहित 11 घाटों का हो रहा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दोहरीघाट में गौरीशंकर, जानकी और हनुमानगढ़ी घाट सहित 11 घाटों का हो रहा निर्माण
विज्ञापन
दोहरीघाट में सरयू नदी तट पर बन रहा घाट।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विश्व की सांस्कृतिक राजधानी के मध्यांचल में बसी दो नदियों के मिलन स्थल की पावन भूमि दोहरीघाट में अपने अस्तित्व खो चुके घाटों का पुनर्निर्माण तेजी से किया जा रहा है। रामघाट पर राम-लक्ष्मण पक्का स्नान घाट बनकर तैयार है।
दोहरीघाट को छोटी अयोध्या के नाम से भी जाना जाता है। यहां कभी 12 से अधिक पक्के स्नान घाट थे, जो 33 साल पहले सरयू नदी की कटान में विलीन हो गए थे। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के प्रस्ताव पर 11 पक्के स्नान घाटों के निर्माण की मंजूरी मिली है।
नगर पंचायत अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि नगर में कुल 11 घाटों का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें रामघाट पर राम-लक्ष्मण पक्का स्नान घाट का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि मुक्तिधाम श्मशान घाट के बगल में गौरीशंकर स्नान घाट, राम-जानकी घाट और हनुमानगढ़ी पक्का स्नान घाट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा सात अन्य पक्के स्नान घाटों-पंचमुखी महादेव घाट, राम-परशुराम घाट, निषाद राज घाट, जगन्नाथ जी घाट, बाबा मेलाराम घाट, रजतेश्वर महादेव घाट और एकलव्य घाट के निर्माण की स्वीकृति मिली है।
उन्होंने बताया कि सभी घाटों के निर्माण से स्नानार्थियों की संख्या बढ़ेगी, जिससे नगर के व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही नगर में नालों और सीसी सड़कों का निर्माण भी किया जा रहा है। विकास कार्यों के लिए कुल 135 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे पूरे दोहरीघाट का कायाकल्प होगा।