{"_id":"69a9daee988c360bb60923ed","slug":"father-and-son-beaten-up-by-shopkeeper-for-refusing-to-spit-mau-news-c-295-1-mau1025-141824-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: थूकने से मना करने पर दुकानदार पिता और बेटे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: थूकने से मना करने पर दुकानदार पिता और बेटे को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी कोतवाली के अमिला क्षेत्र में किराना दुकानदार और उसके बेटे पर बृहस्पतिवार को दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
चौहानपुरा शास्त्रीनगर निवासी लालचंद चौहान बंजारी मोड़ करपिया स्थित अपनी किराना दुकान पर बुधवार दोपहर करीब 12:45 बजे बैठे थे। आरोप है कि सामान लेने आए एक युवक ने गुटखा थूक दिया। इस पर आपत्ति जताने के बाद वह गाली-गलौज करते हुए चला गया।
आधे घंटे बाद वही युवक अपने साथ कई लोगों को लेकर दुकान पर पहुंच गया। सभी लोग लाठी-डंडों से लैस थे और आते ही दुकानदार पर हमला कर दिया। हमले में लालचंद चौहान के आंख के ऊपर गंभीर चोट लग गई और काफी खून बहने लगा।
बीच-बचाव करने आए उनके पुत्र गोपाल चौहान को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
सूचना पर पुलिस व एम्बुलेंस पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Trending Videos