फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   FIR registered against husband for beating wife at her parental home.

Mau News: मायके में पत्नी को पीटने पर पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Fri, 31 Jul 2026 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against husband for beating wife at her parental home.
शाहजहांपुर जनपद के शंकरपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि पति ने मायके पहुंचकर पत्नी के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, शंकरपुर थाना क्षेत्र के कुलुआबोझ गांव निवासी भावना सिंह पति रामप्रताप की गलत आदतों से परेशान होकर कुछ महीनों से सरसेना गांव स्थित अपने मायके में रह रही थीं।
विज्ञापन

आरोप है कि बीते 5 जून को रामप्रताप पत्नी को वापस ससुराल ले जाने के लिए सरसेना गांव पहुंचा। वहां उसने भावना सिंह के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भावना सिंह ने शंकरपुर थाने पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर रामप्रताप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस बाबत थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed